सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   'Under the double-engine government, the state is progressing rapidly on the path of development.'

Shahjahanpur News: ‘डबल इंजन की सरकार में प्रदेश तेज गति से विकास की राह पर बढ़ रहा’

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
'Under the double-engine government, the state is progressing rapidly on the path of development.'
खुटार में तिरंगा यात्रा से पूर्व मंचासीन भाजपा नेता। संवाद
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी, सांसद अरुण सागर, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में प्रदेश तेज गति से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। सरकार सभी वर्गों के हितों के लिए काम कर रही है। भाजपा नेता रविवार को देवस्थान मंदिर पर कसबे में निकाली गई तिरंगा यात्रा से पूर्व संबोधित कर रहे थे।
Trending Videos

इसके बाद नगर के देवस्थान मंदिर परिसर से शुरू हुई तिरंगा यात्रा मुख्य चौराहे से मेन रोड होते हुए तिकुनिया चौराहा पहुंची। पटेल चौक पर यात्रा का समापन किया गया। इससे पूर्व भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य प्रवीण मिश्रा, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अनुपम शुक्ला ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णचंद्र मिश्र, उपेंद्र पाल सिंह, भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जगवंत सिंह, प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अधीर शुक्ल सहित कई नेता मौजूद रहे।
--
खिचड़ी भोज हुआ, कंबल वितरण किया
वरिष्ठ भाजपा नेता रजनीश दीक्षित के गांव सिल्हुआ स्थित आवास पर खिचड़ी भोज और कंबल वितरण का आयोजन किया। इस मौके पर सांसद अरुण सागर, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा सहित कई नेता मौजूद रहे।
--

खुटार में तिरंगा यात्रा से पूर्व मंचासीन भाजपा नेता। संवाद

खुटार में तिरंगा यात्रा से पूर्व मंचासीन भाजपा नेता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed