{"_id":"6994c1fd593405d6bc0052b8","slug":"up-board-exams-begin-today79509-students-to-appear-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-165886-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: यूपी बोर्ड की परीक्षा आज से...79,509 विद्यार्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: यूपी बोर्ड की परीक्षा आज से...79,509 विद्यार्थी होंगे शामिल
विज्ञापन
गत वर्ष की इंटर परीक्षा के मेधावी आकर्ष शुक्ला। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडियट की परीक्षा का आगाज बुधवार से होगा। परीक्षा में 79,509 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सीसी कैमरों की निगहबानी में होने वाली परीक्षा के लिए सीटिंग प्लान तैयार कर लिया गया है। पर्यवेक्षक महेंद्र सिंह यादव ने तैयारियों की समीक्षा की।
126 केंद्रों पर बुधवार से परीक्षा शुरू होगी। पहली पाली में सुबह 8:30 बजे से हाईस्कूल का हिंदी, प्रारंभिक हिंदी व दूसरी पाली में दोपहर बाद दो बजे से 5:15 बजे तक हिंदी व सामान्य हिंदी की परीक्षा होगी। केंद्रों में सीटिंग प्लान तैयार कर लिया गया है। विद्यार्थियों के अनुक्रमांक नंबरों की सूची केंद्र के गेट पर चस्पा कर दी गई है।
डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि हाईस्कूल में 42785 व इंटरमीडियट में 36724 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा पर जिला व राज्य स्तर से कंट्रोल रूम के जरिये निगहबानी रखी जाएगी। उन्होंने छात्र-छात्राओं को परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दीं।
-- -- -- -- -- --
राज्य पर्यवेक्षक ने नकलविहीन परीक्षा के निर्देश दिए
संयुक्त निदेशक व पर्यवेक्षक महेंद्र सिंह यादव ने नगर के आसपास के परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। दोपहर बाद जीआईसी स्थित कंट्रोल रूम पहुंचे। उन्होंने कहा कि परीक्षा को पूरी सतर्कता के साथ संपन्न कराएं। कहीं दिक्कत आने पर उच्च अधिकारियाें को अवगत कराकर समाधान करें।
--
कंट्रोल रूम तैयार, 411897 नंबर जारी किया
राजकीय इंटर काॅलेज में कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां पर कंप्यूटर से प्रत्येक परीक्षा केंद्र को जोड़ा गया है। यहीं से परीक्षा पर निगहबानी की जाएगी। वाइस रिकाॅर्डर होने के चलते आवाज भी सुनी जा सकती है। कंट्रोल रूम में 19 सहायक अध्यापकों की ड्यूटी लगाई है। कंट्रोल रूम के लिए 05842-411897 नंबर जारी किया गया है।
-- -- --
-126 केंद्र परीक्षा के लिए बनाए गए
-28 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए
-126 स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी लगाए गए।
-126 केंद्र व्यवस्थापक व इतने ही सहायक केंद्र व्यवस्थापक रहेंगे
-5146 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई है।
-05 जोनल मजिस्ट्रेट बनाए गए
-06 सचल दलों का गठन किया गया।
--
पिछले प्रश्नपत्रों को देख लें, मिलेगा फायदा
वर्ष 2025 की इंटर परीक्षा में 88.60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पुवायां के छात्र आकर्ष शुक्ला ने बताया कि परीक्षा देने जा रहे छात्र छात्राएं पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र देख लें, इससे काफी मदद मिलेगी। अधिकतर प्रश्न पिछले वर्षों से ही आते हैं। जो अब तक पढ़ा है, उसको दोहरा लें। सामाजिक विज्ञान के पेपर के लिए सुझाव है कि पेपर हल करते समय उत्तर पुस्तिका में उत्तरों का क्रम भी वहीं होना चाहिए, जो प्रश्नपत्र में प्रश्नों का है। तनाव न लें और मन लगाकर परीक्षा दें।
Trending Videos