{"_id":"69b83f78e752c31fa205ff5f","slug":"van-catches-fire-on-bareilly-farrukhabad-road-traffic-disrupted-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-168139-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बरेली-फर्रुखाबाद मार्ग पर वैन में लगी आग, बाधित हुआ यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बरेली-फर्रुखाबाद मार्ग पर वैन में लगी आग, बाधित हुआ यातायात
विज्ञापन
अल्हागंज में आग का गोला बनी वैन। स्रोत: वीडियो ग्रेब
विज्ञापन
अल्हागंज (शाहजहांपुर)। बरेली-फर्रुखाबाद मार्ग पर हुल्लापुर चौराहा के पास सोमवार दोपहर एक वैन में आग लग गई। आग देखकर चालक वहां से भाग गया। फायर ब्रिगेड टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस बीच करीब एक घंटा बरेली, फर्रुखाबाद, हरदोई मार्ग बाधित रहने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। वैन पर कानपुर का नंबर पड़ा होने की बात सामने आ रही है।
हादसा सोमवार की दोपहर करीब ढाई बजे का है। हुल्लापुर पंप के पास एक वैन में आग लग गई। पता चलने पर चालक वैन से कूद गया। इस बीच आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ऊंची लपटों को देख वाहनों की रफ्तार थम गई। इस बीच लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटों को देख उन्हें पीछे हटना पड़ा।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। इसके बाद पुलिस ने वैन को सड़क से किनारे कराकर यातायात शुरू किया। बताया जा रहा है कि चालक पंप से पेट्रोल भरवाकर रोड पर आया ही था कि आग लग गई।
कार्यवाहक थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि वैन का चालक भाग गया है। नंबरप्लेट जलने से वैन स्वामी का पता नहीं चला है। वैन किसकी है, पता लगाया जा रहा है। अभी तक सिर्फ यह पता चला है कि वैन पर कानपुर का नंबर पड़ा था।
Trending Videos