{"_id":"69b83f221e5d12e1bf05097b","slug":"village-panchayat-officer-suspended-following-accident-caused-by-negligence-in-cattle-protection-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-168152-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गोवंश संरक्षण में लापरवाही के कारण हादसा होने पर ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गोवंश संरक्षण में लापरवाही के कारण हादसा होने पर ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्हागंज। गोवंश के संरक्षण और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही के आरोप में जलालाबाद ब्लॉक में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी शशि बिंदु पाल को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के अनुमोदन पर डीपीआरओ प्रमोद यादव ने निलंबित कर दिया। उन पर आरोप है कि ग्राम पंचायत जेरा रहीमपुर में निराश्रित गोवंश को गोशाला में संरक्षित नहीं कराने के कारण बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर हादसे में बस पर सवार कई यात्री घायल हो गए।
गत सप्ताह पलिया से मुंबई जा रही स्लीपर बस देर रात करीब बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर फतेहपुर मोड़ के पास गाय को बचाने की कोशिश में अनियंत्रित होकर पलट गई थी। हादसे में 11 वर्षीय बच्ची समेत 20 से ज्यादा यात्री घायल हो गए थे। इस घटना सहित शासन की योजनाओं और कार्यक्रमों में रुचि नहींं लेने, उच्चाधिकारियों के निर्देशों का पालन नहीं करने और पद के दायित्वों में लगातार लापरवाही बरतने को निलंबन का आधार बनाया गया है।
डीपीआरओ के अनुसार निलंबन अवधि में शशि बिंदु पाल को भावलखेड़ा के खंड विकास अधिकारी से संबद्ध किया गया है। साथ ही भावलखेड़ा के एडीओ पंचायत को मामले की विभागीय जांच सौंपी गई है। संवाद
Trending Videos