सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Villagers surrounded the police chowki alleging a fake encounter in Shahjahanpur

फर्जी एनकाउंटर का आरोप: शाहजहांपुर में ग्रामीणों ने चौकी घेरी, पुलिस ने फटकारी लाठियां, महिलाओं को पीटा

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 11 Jun 2026 05:02 PM IST
विज्ञापन
सार

शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र में दुष्कर्म आरोपी को निर्दोष बताते हुए ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को चांदपुर पुलिस चौकी का घेराव किया। उन्होंने पुलिस पर फर्जी एनकाउंटर का आरोप लगाया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया तो बवाल हो गया। 

Villagers surrounded the police chowki alleging a fake encounter in Shahjahanpur
पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया, महिलाओं ने फेंके पत्थर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र में एक साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी को निर्दोष बताकर उसके गांव के लोगों ने बृहस्पतिवार को चांदपुर पुलिस चौकी को घेराव किया। ग्रामीणों के साथ बच्चे और महिलाएं भी पहुंच गईं और पुलिस पर फर्जी एनकाउंटर करने का आरोप लगाया। करीब तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद पुलिस ने हल्का प्रयोग कर ग्रामीणों को खदेड़ दिया। पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को भी पीटा है। प्रदर्शनकारियों ने भी पुलिस पर पथराव किया है।  





नौ जून को एक साल की मासूम बच्ची के दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने रात में 11 बजे हरनाई गांव निवासी आरोपी गुड्डू से मुठभेड़ दिखाई थी। उसके दोनों पैरों में गोली भी लगी  थी। मामले को लेकर बृहस्पतिवार को हरनाई गांव के तमाम ग्रामीण चांदपुर पुलिस चौकी  पहुंच गए और आरोपी को निर्दोष बताया। ग्रामीणों के साथ महिलाएं और बच्चे भी थे। सभी ने जोरदार तरीके से प्रदर्शन करने के बाद पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण बोले- पुलिस ने फर्जी एनकाउंटर किया 
आरोपी गुड्डू शर्मा को न्याय देने की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार, पूर्व प्रधान ने घटना वाली शाम को गुड्डू को पुलिस के सुपुर्द किया था। उसके पांच घंटे के बाद मुठभेड़ दिखाई गई। पुलिस ने फर्जी एनकाउंटर दिखाया है। उन्होंने आरोपी को रिहा करने की मांग की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से वार्ता कर समझाने का प्रयास किया।

वार्ता विफल होने पर पुलिस हुई सख्त तो हुआ बवाल
पुलिस से वार्ता के दौरान माहौल गर्म हो गया। पुलिस ने सख्ती दिखाई तो बवाल हो गया। पुलिस ने डंडा फटकारने के बाद भगदड़ मच गई। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों को दौड़ाकर पीटा। पुलिस ने महिलाओं को भी नहीं बख्शा है। इस दौरान महिलाओं ने भी पुलिस पर पत्थर से हमला किया। घटना के वीडियो भी सामने आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed