फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Water supply to 7,000 houses has been disrupted for two days due to leakage.

Shahjahanpur News: लीकेज होने से दो दिनों से सात हजार घरों की जलापूर्ति ठप

Tue, 04 Aug 2026 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Water supply to 7,000 houses has been disrupted for two days due to leakage.
निगोही रोड पर जलालनगर में फटी पानी की पाइपलाइन ठीक करने के लिए खोदा गया गड्ढा। संवाद - फोटो : Samvad
शाहजहांपुर। जलालनगर में निगोही रोड पर ओवरहैड टैंक के पास रविवार सुबह जलापूर्ति की पाइप लाइन लीक हो गई। इसके बाद मरम्मत का कार्य शुरू होने से पांच मोहल्लों के करीब सात हजार परिवारों की जलापूर्ति ठप हो गई। दो दिन से आपूर्ति बंद होने से लोग भीषण गर्मी में पानी के लिए भटक रहे हैं। क्षेत्र के पार्षद लोगों की मदद से के लिए नगर निगम से टैंकर का इंतजाम करा रहे हैं।
विज्ञापन

करीब एक माह पहले महिला थाने से निगोही रोड पर डामर डाला गया था। करीब एक सप्ताह से यहां पर हल्का लीकेज हो रहा था। क्षेत्र के लोगों ने नगर निगम में कई बार शिकायत की लेकिन उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया गया। रविवार सुबह लीकेज बढ़ गया। इससे जलापूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के मोहल्ला दिलाजाक, रामनगर, तारीन जलालनगर, हाथीथान, गदियाना चुंगी की जलापूर्ति प्रभावित हो गई। इस क्षेत्र में अधिकतर लोग पाइप लाइन से होने वाली जलापूर्ति पर ही निर्भर है। जिन लोगों के यहां सबमर्सिबल पंप लगा हुआ है, लोग उनके घरों से पानी लेकर गुजरा कर रहे हैं। क्षेत्र के पार्षद पानी का टैंकर लगवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि नगर निगम टैंकर भी नहीं भेज पा रहा है। इससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। तारीन जलालनगर के पार्षद शब्बन अली ने बताया कि लोगों के लिए टैंकरों की व्यवस्था कर रहे हैं। रामनगर के पार्षद कृष्ण गोपाल बिन्नू ने बताया कि वह लोगों की मदद में जुटे हैं। टैंकर मंगवाए हैं। आम जनता जलापूर्ति नहीं होने से परेशान है।
------
पाइप लाइन के लीक होने की रविवार सुबह जानकारी हुई। मरम्मत का कार्य चल रहा है। सोमवार देर रात तक लीकेज सही करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
- विजय कुमार मौर्य, जलकल महाप्रबंधक, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed