{"_id":"6981f0e0048637a59d0c82ad","slug":"waterlogging-on-the-road-in-nawazpur-village-of-shahjahanpur-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"यह तालाब नहीं, आम रास्ता है: शाहजहांपुर के गांव नवाजपुर में छह माह से सड़क पर भरा पानी, परेशान हो रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यह तालाब नहीं, आम रास्ता है: शाहजहांपुर के गांव नवाजपुर में छह माह से सड़क पर भरा पानी, परेशान हो रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 03 Feb 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
सार
शाहजहांपुर जिले के गांव नवाजपुर में गंदे पानी का निकास न होने के कारण छह महीने से आरसीसी रोड पर जलभराव है। सड़क तालाब में तब्दील हो गई है, जिससे 50 से अधिक परिवार परेशान हो रहे हैं।
सड़क पर जलभराव
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र के गांव नवाजपुर में एक आरसीसी रोड पर जलभराव होने से तालाब जैसे हालात बन गए हैं। गांव के 50 से अधिक परिवार छह महीने से जलभराव की समस्या से परेशान हैं और अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
Trending Videos
नवाजपुर के प्राथमिक स्कूल के सामने से गांव में जाने के लिए आरसीसी मार्ग है। मार्ग से कई गलियां भी जुड़ी हैं। घरों के गंदे पानी का निकास न होने के कारण आरसीसी रोड पर जलभराव हो रहा है। सड़क छह माह से तालाब बनी हुई है। गांव के लोगों ने बताया कि आवागमन में भारी दिक्कतें होती हैं। पानी के बीच मिट्टी भरी बोरियां डाली गईं हैं। लोग बोरियों के ऊपर से निकलते हैं। मौसम बदलते ही गांव में मच्छरों की भरमार हो जाएगी और संक्रामक रोग फैलने का खतरा भी बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
समाधान नहीं हुआ तो डीएम से मिलेंगे ग्रामीण
गांव के लोग प्रधान, सचिव, बीडीओ से लेकर एसडीएम तक शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समाधान के नाम पर सिर्फ आश्वासन देकर टरका दिया जाता है। विवेक पांडे, राजीव पांडे, सुमित सिंह, सोनू सिंह आदि ग्रामीणों ने बताया कि जल्द ही समस्या का समाधान न हुआ तो वे लोग डीएम से मिलकर समस्या के समाधान की मांग करेंगे।
एसडीएम पुवायां चित्रा निर्वाल ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में आया है। राजस्व और विकास विभाग की टीम भेजकर जांच कराई जाएगी और जलजमाव की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
