{"_id":"69b84292188f2424cb03a0d4","slug":"wife-gets-husband-arrested-for-living-with-another-woman-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-168166-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दूसरी महिला के साथ रह रहे पति को पत्नी ने पकड़वाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दूसरी महिला के साथ रह रहे पति को पत्नी ने पकड़वाया
विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। विवाहिता की सूचना पर पुलिस पुवायां में दूसरी महिला के साथ किराये पर रह रहे उसके पति को थाने ले आई और चालान कर दिया।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी पुवायां के एक गांव में तीन वर्ष पहले हुई थी। एक वर्ष से पति उससे मारपीट कर प्रताड़ित कर रहे हैं। जानकारी हुई कि उनके पति का किसी अन्य महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है। उन्होंने तहरीर भी दी थी। ससुराल के लोगों के मारपीट कर भगा देने पर 28 नवंबर 2025 काे तहरीर दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
उनको पता चला कि पति दूसरी महिला के साथ पुवायां में किराये पर रहते हैं। 14 मार्च को ननद की शादी में पति दूसरी महिला के साथ शामिल हुए थे। सोमवार को वह पुवायां पहुंची और कॉल कर पुलिस बुला ली। पुलिस के पहुंचने पर पति और दूसरी महिला किराये के कमरे में मिल गए। पति ने बिना तलाक लिए दूसरी शादी की है। विवाहिता ने पति और पति के साथ रहने वाली महिला पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने युवक का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया है। युवक के साथ रहने वाली महिला को छोड़ दिया गया है। युवक का चालान होने के बाद भी थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने मामले की जानकारी होने से इन्कार कर दिया है।
Trending Videos