{"_id":"68d2f5ce16dab0857c0b82ac","slug":"woman-dies-due-to-lack-of-oxygen-private-ambulance-driver-accused-of-negligence-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-153521-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: निजी एंबुलेंस में ऑक्सीजन न मिलने से महिला मरीज की मौत, मृतका के पति ने दी थाने में तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: निजी एंबुलेंस में ऑक्सीजन न मिलने से महिला मरीज की मौत, मृतका के पति ने दी थाने में तहरीर
Wed, 24 Sep 2025 01:02 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में महिला के शव को देख परिजन बिलख पड़े।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर में ऑक्सीजन न मिलने से सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के देवकली गांव की रहने वाली 40 वर्षीय धनदेवी की मौत हो गई। पति ओमकार ने निजी एंबुलेंस संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
मृतका के पति ओमकार ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी धनदेवी की तबीयत खराब थी। पत्नी राजकीय मेडिकल कॉलेज मार्ग पर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती थीं। हालत बिगड़ने पर डॉक्टर ने पत्नी को रेफर कर दिया। कहा था कि ऑक्सीजनयुक्त एंबुलेंस से ही महिला को लेकर जाना।
विज्ञापन
अस्पताल के पास से एम्बुलेंस ली। इसके बाद पत्नी को एक निजी मेडिकल कॉलेज लेकर गए। वहां डॉक्टर ने चेकअप कर पत्नी को बरेली रेफर कर दिया। एंबुलेंस चालक पत्नी को बरेली न ले जाकर राजकीय मेडिकल कॉलेज ले आया। ऑक्सीजन सिलिंडर खाली होने के कारण पत्नी की मौत हो गई।
विज्ञापन
मरीज की मौत के बाद आरोपी भागे
आरोप है कि टोकने पर एंबुलेंस चालक व उसके साथियों ने उसके साथ अभद्रता की और धमकाया। ओमकार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर चालक ने ऑक्सीजन सिलिंडर बदला है। इसकी वीडियो भी बना ली है। मरीज की मौत के बाद सभी भाग गए। इंस्पेक्टर अश्वनि सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।