सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman Raped After Being Given Intoxicant in Cold Drink

Shahjahanpur News: कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से दुष्कर्म

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
Woman Raped After Being Given Intoxicant in Cold Drink
विज्ञापन
तिलहर। एक मोहल्ले की महिला ने गुरुगवां कॉलोनी के रहने वाले युवक अंकुर पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और उसकी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

पुलिस को तहरीर देकर महिला ने बताया कि उसका पति से विवाद चल रहा है। इसी दौरान उसकी पहचान गुरुगवां कॉलोनी निवासी अंकुर से हो गई। उसका आरोप है कि करीब छह माह पूर्व आरोपी ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। उसके अचेत हो जाने पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद से आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसे ब्लैकमेल करके रुपये मांग रहा है। कुछ दिन बाद आरोपी अपने साथियों के साथ उसके घर आया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed