{"_id":"69dbece80827cf49d20561d4","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-body-found-hanging-from-a-tree-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-170436-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पेड़ से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पेड़ से लटका मिला शव
विज्ञापन
रोजा थाना क्षेत्र के पिररिया गांव पेड़ से लटके मिले सूरज के शव की सूचना पर पहुंची पुलिस। स्रोत:
विज्ञापन
रोजा। क्षेत्र के पिपरिया गांव निवासी 25 वर्षीय सूरज की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रविवार सुबह उनका शव सड़क के किनारे जंगल में आम के पेड़ से लटका मिला। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ। शव को देख परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया।
परिजनों के अनुसार, सूरज मोहम्मदी रोड स्थित मुकरमपुर के पास एक ढाबे पर काम करते थे। वह सुबह जाते थे और रात करीब 10 बजे तक घर लौट आते थे। शनिवार की रात जब सूरज घर नहीं आए तो परिजनों को उनकी चिंता हुई। रविवार सुबह खेत पर जा रहे ग्रामीणों ने सूरज का शव आम के पेड़ से लटका देख उनके परिजनों को सूचना दी। इसके बाद लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। फोरेंसिक टीम बुलाई। टीम ने साक्ष्य जुटाए।
पूछताछ में परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि परिजनों ने किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
फरीदपुर। कस्बे के बीसलपुर रोड निवासी राकेश की पत्नी कमलेश (35) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने जहरीला पदार्थ देकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
शाहजहांपुर के मदनापुर थाना क्षेत्र के बरखेड़ा निवासी राम अवतार ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी कमलेश की शादी छह साल पहले फरीदपुर के बीसलपुर रोड निवासी राकेश से हुई थी। राकेश मजदूरी करता है। दंपती के बीच आए दिन झगड़ा होता था। दंपती की तीन वर्षीय बेटी है।
मायके पक्ष को रविवार सुबह कमलेश की मौत की सूचना मिली। वे लोग फरीदपुर आए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने कमलेश को जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने के आरोप में उनके ससुरालीजनों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- --
घेराबंदी कर दहेज हत्या के आरोपी पति को दबोचा
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने रविवार सुबह घंटाघर के पास घेराबंदी कर मोहल्ला मक्कू बजरिया निवासी हुमैरा की दहेज हत्या के आरोपी उसके पति साजिद उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
अपराध निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि लखीमपुर खीरी जिले के थाना व कस्बा मैगलगंज निवासी मृतका के भाई मुख्तार अहमद ने बहनोई साजिद, बहन की सास मिसकीना, देवर शालू, सारिक, आसिफ व कासिम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि बहन हुमैरा की शादी 2015 में साजिद के साथ की थी।
आरोप है कि शादी के बाद से बहनोई व उसके परिजन दहेज में बाइक की मांग को लेकर बहन को परेशान करते थे। आए दिन बहन के साथ मारपीट करते थे। उसे घर से निकाल देते थे। पांच अप्रैल की दोपहर सूचना मिली थी कि उनकी बहन के साथ मारपीट की जा रही है। जब लोगों से जानकारी की तो पता चला कि बहन को बहनोई व उसके घरवालों ने मारकर लटका दिया। संवाद
Trending Videos