{"_id":"6a030f10576432b2080ef426","slug":"youth-from-bareilly-dies-in-head-on-truck-collision-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-173044-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ट्रकों की आमने-सामने टक्कर में बरेली के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ट्रकों की आमने-सामने टक्कर में बरेली के युवक की मौत
विज्ञापन
मृतक पिंकू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर में बरेली के भुता थाना क्षेत्र के गांव अठकोना निवासी सचिन यादव (22) की मौत हो गई। मृतक के पिता ने दो लोगों पर साजिश का आरोप लगाया है।
सोमवार की रात साढ़े 12 बजे ग्राम अठकोना निवासी विवेश उर्फ कल्लू यादव ट्रक लेकर मीरानपुर कटरा की सीमेंट फैक्टरी में गलत दिशा से जा रहा था। उनके साथ भाई संदीप यादव व गांव का सचिन भी था। तभी लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौधरी ढाबे के पास सामने से आए ट्रक से टक्कर हो गई।
हादसे में दोनों ट्रकों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद दोनों ट्रकों के चालक मौके से भाग गए। सीमेंट फैक्टरी जाने वाले ट्रक में सवार सचिन यादव की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने ट्रकों को किनारे कराकर एक लेन पर अवरुद्ध यातायात को बहाल कराया। मृतक के पिता छत्रपाल ने बताया कि ट्रक चालक कल्लू यादव का भाई संदीप यादव उनके बेटे सचिन को कटरा की फैक्टरी में काम पर लगवाने की बात कहकर घर से बुलाकर लाया था।
बेटे की मौत हो जाने पर संदीप यादव ने उन्हें कोई जानकारी नहीं दी। संदीप व कल्लू यादव के सूचना नहीं देने पर पिता ने साजिश का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। इंस्पेक्टर अवधेश कुमार सिंह सेंगर ने बताया कि हादसे की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत
तिलहर। थाना जैतीपुर क्षेत्र के गांव सोंधा के निवासी पिंकू (28) की मंगलवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। उसके माता-पिता पंजाब में मजदूरी करने गए थे जो सूचना मिलने के बाद घर के लिए रवाना हो गए। पुलिस के मुताबिक, आंधी आने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई थी।
गांव सोंधा निवासी रिंकू ने बताया कि उसका भाई पिंकू मंगलवार सुबह करीब 10 बजे बाइक पर गैस सिलिंडर लेकर जैतीपुर की ओर जा रहा था। थाना कटरा क्षेत्र के गांव खंडसार के पास अचानक तेज आंधी आ गई। इसी दौरान उसकी बाइक में अज्ञात वाहन से टक्कर लग गई।
हादसे में पिंकू घायल हो गया। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस से उसे तिलहर सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। रिंकू ने बताया कि उनके पिता अमर सिंह और मां अनीता पंजाब में मजदूरी करते हैं।
वहीं, कटरा थाने के प्रभारी निरीक्षक अवधेश सेंगर ने बताया कि तेज आंधी के दौरान बाइक चालक का संतुलन बिगड़ गया था। बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई और हादसे में उसकी मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर की बात सामने नहीं आ रही है। संवाद
--
अनियंत्रित कार डिवाइडर की रेलिंग पर चढ़ी
तिलहर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर मंगलवार को सुबह मंडी समिति गेट के सामने किसी वाहन की टक्कर लगने से अनियंत्रित होकर एक कार डिवाइडर की रेलिंग पर चढ़ गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। गनीमत रही कि हादसे में कार चालक सुरक्षित बच गया और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन एक लेन पर यातायात प्रभावित हो गया।
मोहल्ला मौजमपुर निवासी प्रमोद सिंह मंगलवार को कार से शाहजहांपुर से बरेली जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार स्थानीय मंडी समिति गेट के सामने पहुंची, तभी पीछे से आ रहा अज्ञात वाहन आगे चल रही कार से टकरा गया। कार का संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर हाईवे पर बने डिवाइडर की रेलिंग पर चढ़ गई। लोगों ने कार चालक प्रमोद को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना मिलने पर दरोगा जोगेंद्र प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
इस दौरान हाईवे की एक लेन पर करीब आधा घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। इस कारण बरेली की ओर जाने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और उन्हें दूसरी लेन से निकाला गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा ने बताया कि पुलिस कार से टकराने वाले अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। इसके लिए आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
बाइक की टक्कर से साइकिल से स्कूल जा रही छात्रा घायल
निगोही। लिपुलेख-भिंंड हाईवे पर संडा खास चौराहा के पास मंगलवार को सुबह साइकिल से स्कूल जा रही पिपरिया उदयभानपुर निवासी रामगोपाल की पुत्री आयुषी एक बाइक की टक्कर लगने से गिरकर घायल हो गई। हादसे के बाद बाइक लेकर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। बाइक चालक से पूछताछ से पता चला कि वह तिलहर कस्बे के मोहल्ला हिंदू पट्टी का रहने वाला है। इस बीच, सूचना पाकर छात्रा के घर वाले भी मौके पर पहुंच गए और घायल आयुषी को लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां छात्रा को प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि थाने पर छात्रा के परिजनों की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
दो ट्रक भिड़े, शाहजहांपुर का चालक जख्मी
गजरौला (पीलीभीत)। कस्बे में नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ट्रक का चालक घायल हो गया। इस दौरान कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। हालांकि पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाने के साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
हादसा थाना गजरौला के सामने सुबह करीब 5:20 बजे हुआ। आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि मौरंग से भरा ट्रक पीलीभीत से पूरनपुर की ओर जा रहा था। इस दौरान पीछे से आ रहे गिट्टी से भरे ट्रक ने ओवरटेक करने का प्रयास किया और दोनाें की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में पीछे से टकराए गिट्टी भरे ट्रक के शाहजहांपुर के निगोही निवासी चालक गुरप्रीत घायल हो गया, जबकि दूसरे ट्रक का जहानाबाद निवासी चालक साबिर को चोटें नहीं आईं। हादसे में पीछे वाले ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। थाने के सामने हुए हादसे के बाद पुलिस सतर्क हुई। घायल को जिला अस्पताल भिजवाया गया। कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा। संवाद
Trending Videos