सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   160 applications received under Chief Minister Rural Bus Service Scheme

Shamli News: मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा योजना में 160 आवेदन प्राप्त

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 29 Mar 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
160 applications received under Chief Minister Rural Bus Service Scheme
विज्ञापन
शामली। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा योजना के तहत 28 सीटर प्राइवेट बसों के संचालन को लेकर शामली, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर जिलों से कुल 160 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
Trending Videos

इनमें शामली से 40, सहारनपुर से 100 और मुजफ्फरनगर से करीब 20 आवेदन पत्र जमा किए गए। आवेदन की अंतिम तिथि 28 मार्च होने के कारण अंतिम दिन बस मालिकों में काफी आपाधापी रही। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, लखनऊ मुख्यालय के महाप्रबंधक अनिल कुमार ने बताया कि सभी आवेदनों की जांच के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति की बैठक आयोजित होगी, जिसमें एआरटीओ, एआरएम, सीडीओ समेत अन्य अधिकारी शामिल रहेंगे। बैठक में आवेदनों की जांच कर बसों के रूट निर्धारित किए जाएंगे।
योजना के तहत अनुबंध की शर्तों के अनुसार रूट निर्धारण के बाद अगले 30 दिनों के भीतर प्राइवेट बसों को संचालन की अनुमति दे दी जाएगी। गौरतलब है कि इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 15 मार्च से 28 मार्च तक आवेदन प्रक्रिया संचालित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed