{"_id":"6ad51308c081792a03070124","slug":"489-candidates-took-the-atul-maheshwari-scholarship-examination-under-tight-security-shamli-news-c-26-1-aur1003-176338-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: कड़ी चौकसी में 489 परीक्षार्थियों ने दी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: कड़ी चौकसी में 489 परीक्षार्थियों ने दी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा
Mon, 19 Oct 2026 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
छात्रवृत्ति परीक्षा फोटो- छात्रा जिया।
शामली। अमर उजाला फाउंडेशन की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2026 में कक्षा नौ से 12वीं तक के 489 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। शहर के वीवी इंटर कॉलेज में आयोजित परीक्षा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। केंद्र पर पुलिस और यातायात पुलिसकर्मी तैनात रहे।
रविवार को परीक्षा देने के लिए सुबह नौ बजे से ही छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावकों और शिक्षकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। केंद्र पर प्रवेशपत्रों की जांच के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्षों में प्रवेश दिया गया। प्रधानाचार्य गुरुदास सिंह और डॉ. अनुराग शर्मा ने बताया कि परीक्षा के लिए कुल 1235 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 489 ने परीक्षा दी। 746 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के आयोजन में प्रदीप आर्य, संजीव शर्मा, राजनाथ सिंह, निरंजन कुमार, विजय कुमार, सुमित कुमार का सहयोग रहा।
प्रश्नपत्र देखकर बढ़ा आत्मविश्वास
कक्षा 11 की छात्रा मोनिका ने बताया कि परीक्षा से पहले उसे डर लग रहा था, लेकिन प्रश्नपत्र देखने के बाद आत्मविश्वास बढ़ गया। उसे अच्छे अंक आने की उम्मीद है। कक्षा 12 के छात्र राज राजेश्वर ने बताया कि हिंदी, रीजनिंग और गणित के प्रश्न आसान लगे, जबकि अंग्रेजी के कुछ प्रश्न कठिन थे। उसने अपनी परीक्षा अच्छी होने की बात कही।
विज्ञापन
कक्षा नौ की छात्रा फातिमा ने बताया कि परीक्षा में शामिल होकर काफी कुछ सीखने को मिला। पहली बार ओएमआर शीट पर परीक्षा देने का तरीका भी समझ आया। छात्रा मोनिका ने कहा कि परीक्षा देने का अनुभव अच्छा रहा और इससे भविष्य में होने वाली अन्य परीक्षाओं में भी मदद मिलेगी।
छात्रा जिया व नाजिया ने कहा कि गणित के कुछ प्रश्न कठिन थे, जबकि अन्य विषयों के प्रश्न आसान लगे। प्रश्न पाठ्यक्रम से ही पूछे गए थे। वहीं, कक्षा 12 की छात्रा रिशिका ने बताया कि उसने पहली बार यह परीक्षा दी है। अनुभव अच्छा रहा।