फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli News

Shamli News: मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में फार्मासिस्ट और स्टाफ नर्स ने किया उपचार

Mon, 19 Oct 2026 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 19 Oct 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Shamli News
शामली के मोहल्ला बरखंडी ​स्थित नगरीय पीएचसी पर मरीजों को दवा देते फार्मासिस्ट। स्रोत स्वास्थ्य 
शामली। जिले में सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। आरोग्य मेलों में कई स्थानों पर चिकित्सक नदारद रहे। उनके स्थान पर फार्मासिस्ट और स्टाफ नर्स ने मरीजों को दवा देकर उपचार किया। इस दौरान नजला, खांसी और बुखार के मरीज ज्यादा रहे।
विज्ञापन

रविवार को 23 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले आयोजित हुए। एनएचएम के संविदा कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने के बाद भी कई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सक नहीं मिले। शहर के मोहल्ला बरखंडी स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर फार्मासिस्ट मनु शर्मा व स्टाफ नर्स आशा मरीजों को दवा दी। आरोग्य मेले में 23 मरीज आए, जिनमें 12 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई।
विज्ञापन

मोहल्ला नानूपुरा स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्टाफ नर्स सुदेशना मरीजों को उपचार देते हुए मिली। मोहल्ला पंसारियान स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सक सादिया सदफ ने मरीजों की जांच की। फार्मासिस्ट विकास कौशिक ने बताया कि आरोग्य मेले में 30 मरीज आए। जिनको दवाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. तृप्ति कुमार सक्सेना ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य मेलों में सभी चिकित्सकों को मौजूद रहकर मरीजों को उपचार देने के लिए निर्देशित किया गया है। अगर कहीं पर चिकित्सक नहीं रहे तो उसके बारे में जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed