फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli News

Shamli News: पत्नी सीमा की भावुक अपील- इंसाफ दिलाने में मेरी मदद करिए

Mon, 19 Oct 2026 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 19 Oct 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Shamli News
हरियाणवी गायक अंकित बालियान की पत्नी सीमा। स्रोत वीडियोग्रेब
शामली। हरियाणवी गायक अंकित बालियान की पत्नी सीमा ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऑनलाइन आकर हाथ जोड़कर भावुक अपील की है। उन्होंने पति की हत्या में इन्साफ दिलाने की भावुक अपील करते हुए कहा कि वह जस्टिस फॉर अंकित बालियान नाम से ऑनलाइन व ऑफलाइन मुहिम शुरू करेंगी।
विज्ञापन

गांव बंतीखेड़ा निवासी हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के बाद अब सीमा ने अंकित के अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऑनलाइन आकर अपनी पीड़ा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पति की जीवन यात्रा को परिस्थितियों ने छीना है। उन पर हुआ हमला बेहद खतरनाक था। परिवार हर सुबह इसी उम्मीद के साथ उठता है कि शायद आज न्याय की दिशा में कुछ सकारात्मक होगा, लेकिन दिन की शाम पीड़ादायक होती है कि कि मुख्य आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।
विज्ञापन

सीमा ने कहा कि इन्साफ के लिए जस्टिस फॉर अंकित बालियान कैंपेन को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से चलाया जाएगा। सीमा ने हाथ जोड़कर सभी प्रशंसकों, शुभचिंतकों और लोगों से अपील की है कि वे इस मुश्किल समय में पहले की तरह उनके परिवार के साथ खड़े रहें और अपना समर्थन बनाए रखने के लिए इस मुहिम से जुड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सवाल किया कि उनके पति ने किसी का कुछ नहीं बिगाड़ा था, उनके साथ ऐसी घटना होना किसकी जिम्मेदारी है, कौन जवाब देगा। सीमा ने कहा कि उनकी लाइफ तो पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि अंकित के लिए आप सभी को हमारे साथ खड़ा होना पड़ेगा। हम लोगों के लिए मुश्किल का वक्त है। जिंदगी कैसे जिए, यह समझ नहीं आता। जिंदगी ऐसी हो गई है कि मरना आसान लगता है और जीना मुश्किल लगता है। उन्होंने इन्साफ दिलाने में लोगों से सहयोग मांगा।

अंकित बालियान हत्याकांड में वांछित आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। -एनपी सिंह, एसपी
ये था मामला
हरियाणवी गायक अंकित बालियान की 26 अगस्त की शाम शामली में आर्यपुरी नाला पटरी पर अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी थी। इसके पांच दिन बाद पुलिस मुठभेड़ के दौरान 50-50 हजार रुपये के इनामी सुमित और मोहित मारे गए थे। पुलिस हत्या की साजिश के आरोप में सोनीपत निवासी रोहित उर्फ लाडला को गिरफ्तार कर चुकी है। हत्याकांड में शूटर सत्यम कादियान व आर्यन संधू और मुख्य साजिशकर्ता गोगी गैंग का राहुल उर्फ भोलू शाहपुरिया वांछित चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed