{"_id":"69ceb9069a6980299403f9f4","slug":"a-businessman-was-attacked-with-sticks-over-a-dispute-of-rs-100-shamli-news-c-26-1-sal1002-162672-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: 100 रुपये के विवाद में व्यापारी पर लाठी-डंडों से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: 100 रुपये के विवाद में व्यापारी पर लाठी-डंडों से हमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
गढ़ी पुख्ता थाने में थाना प्रभारी से व्यापार मंडल के पदाधिकारी घटना की जानकारी देते हुए
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। कस्बे के महावीर चौक स्थित बाजार में उधार के 100 रुपये मांगने पर कोल्ड ड्रिंक व्यापारी ऋषभ पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। हमले में व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित व्यापारियों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
महावीर चौक पर ऋषभ मित्तल की नेट बैंकिंग एवं कोल्ड ड्रिंक की दुकान है। आरोप है कि शोएब नामक युवक पर ऋषभ के 100 रुपये उधार थे। जब ऋषभ ने बृहस्पतिवार को अपने पैसे वापस मांगे तो शोएब ने ऋषभ के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान शोएब ने अपने साथी भी बुला लिए। सभी ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया और दुकान में तोड़फोड़ भी की। बीच-बचाव करने आए लोगों के साथ भी मारपीट की गई।
व्यापारी का आरोप है कि हमलावर दुकान के गल्ले में रखे करीब एक लाख रुपये भी लूटकर ले गए। अचानक हुई इस घटना से पूरे बाजार में अफरातफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी जाते समय अन्य व्यापारियों को भी अंजाम भुगतने की धमकी देकर गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना से नाराज व्यापारियों ने थाने पहुंचकर पुलिस का घेराव किया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। इस मामले में व्यापार मंडल के प्रदेश पदाधिकारी राजेंद्र शर्मा ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
थाना प्रभारी अशोक कुमार ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
Trending Videos