{"_id":"69f25974d9464a1c9304dd55","slug":"a-young-man-was-duped-of-rs-225-lakh-in-the-name-of-arranging-marriage-shamli-news-c-26-1-smrt1048-164413-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: शादी कराने के नाम पर युवक से 2.25 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: शादी कराने के नाम पर युवक से 2.25 लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी के आदेश पर शहर कोतवाली में आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। गांव कंडेला निवासी युवक से शादी कराने के नाम पर 2.25 लाख रुपये की ठगी कर ली। एसपी के आदेश पर शहर कोतवाली में आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई।
गांव कंडेला निवासी प्रताप ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि सुशील निवासी गांव शेखुपुरा कंडेला वर्तमान पता गांव कुड़ाना ने उसकी शादी 28 फरवरी को अंजनी मंदिर बरेली में कराई थी, जिसकी फोटो भी ली गई थी। आरोप है कि सुशील ने शादी कराने के नाम पर उससे 50 हजार रुपये बार कोड से ऑनलाइन और डेढ़ लाख रुपये नकद यानी कुल दो लाख रुपये लिए थे।
पीड़ित का कहना है कि जिस लड़की से उसकी शादी हुई थी, उसे सुशील ने गुम कर दिया और कहा कि वह लड़की तो चली गई। वह दूसरी लड़की को उसके साथ भेज रहा हूं। पीड़ित ने कहा कि उसकी शादी दूसरी लड़की से हुई है तो आरोपी ने कहा कि वह इसी लड़की से उसकी कोर्ट मैरिज करा देगा। आरोपी के कहने पर वह उस लड़की को अपने घर ले आया। एक दिन वह लड़की घर पर रही। उसने एक मार्च को कोई नशीला पदार्थ खाने में दे दिया, जिससे वह बेसुध हो गया। इसके बाद लड़की घर से 25 हजार रुपये लेकर चली गई।
पीड़ित का कहना है कि आरोपी ने महिलाओं का गैंग बना रखा है और फर्जी शादी कराकर लोगों को गुमराह कर लाखों रुपये की ठगी कर रहा है। एसपी के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
Trending Videos