फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   AAP to Hold Padayatra from Meerut to Ghaziabad from May 16 for Jobs and Social Justice

UP: रोजगार और सामाजिक न्याय को लेकर 16 मई से मेरठ से गाजियाबाद तक आम आदमी पार्टी की पदयात्रा

Fri, 08 May 2026 03:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 08 May 2026 03:23 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी 16 से 20 मई तक मेरठ से गाजियाबाद तक पदयात्रा निकालेगी। राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बताया कि यह यात्रा रोजगार और सामाजिक न्याय के मुद्दों को लेकर युवाओं और आम जनता से संवाद के लिए आयोजित की जा रही है।

विज्ञापन
AAP to Hold Padayatra from Meerut to Ghaziabad from May 16 for Jobs and Social Justice
राज्यसभा सांसद संजय सिंह - फोटो : @SanjayAzadSln

विस्तार

आम आदमी पार्टी रोजगार और सामाजिक न्याय के मुद्दों को लेकर 16 मई से मेरठ से गाजियाबाद तक पदयात्रा निकालने जा रही है। यह यात्रा पांच दिनों तक चलेगी और इसके माध्यम से पार्टी युवाओं से संवाद कर समर्थन जुटाने का प्रयास करेगी।

विज्ञापन


16 से 20 मई तक चलेगी पदयात्रा
पार्टी नेताओं के अनुसार यह पदयात्रा 16 मई से शुरू होकर 20 मई तक चलेगी। इसे पदयात्रा के पांचवें चरण के रूप में आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी विभिन्न स्थानों पर लोगों से संपर्क करेंगे और जनसमर्थन जुटाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एक जनपद एक व्यंजन: मेरठ की रेवड़ी-गजक को मिलेगा वैश्विक मंच, योजना से बढ़ेगी पहचान, खुलेंगे नए अवसर
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरठ से होगी यात्रा की शुरुआत
राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि मेरठ की क्रांतिकारी धरती से इस पदयात्रा की शुरुआत की जाएगी। उनका कहना है कि उत्तर प्रदेश के युवाओं को रोजगार और सामाजिक न्याय दिलाने के मुद्दे को लेकर यह अभियान चलाया जा रहा है।

युवाओं और जनता से जुड़ने का प्रयास
पार्टी ने युवाओं और आम जनता से इस अभियान में शामिल होने की अपील की है। पदयात्रा के दौरान लोगों से संवाद कर उनके मुद्दों को उठाने और समाधान की दिशा में आवाज़ बुलंद करने की बात कही गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed