{"_id":"6a02204063e090f2a80ceeb2","slug":"accusation-of-wrong-measurement-in-digging-of-khokhari-river-uproar-shamli-news-c-26-1-sal1002-165227-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: खोखरी नदी की खोदाई में गलत पैमाइश का आरोप, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: खोखरी नदी की खोदाई में गलत पैमाइश का आरोप, हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 12 May 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
चौसाना में खोखरी नदी पर खोदाई के दौरान विरोध के बाद जमा ग्रामीण । संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चौसाना। खोखरी नदी के पुनर्जीवन के लिए चल रही खोदाई के दौरान चौसाना जदीद के रिहायशी क्षेत्र में राजस्व टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। किसानों ने टीम पर गलत पैमाइश करने का आरोप लगाते हुए डीएम को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
सोमवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में खोखरी नदी की खोदाई का कार्य शुरू कराया गया। शुरुआत में कार्रवाई सुचारू रूप से चलती रही, लेकिन जैसे ही खोदाई रिहायशी क्षेत्र में पहुंची तो ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया।
किसान अलीजान का आरोप है कि राजस्व टीम ने गलत तरीके से पैमाइश की है। नदी के दूसरे हिस्से में लगे पेड़ों को अन्य किसानों की भूमि में दर्शाकर नदी का रकबा उनके खेतों में शामिल कर दिया गया।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि खोदाई के दौरान उनकी भूमि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। विरोध के दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों ने किसानों को समझाकर शांत कराया और उच्चाधिकारियों के समक्ष अपना पक्ष रखने की बात कही। सोमवार को सात जेसीबी मशीनों से खोदाई कार्य जारी रहा।
खोदाई की जद में आए कई मकान
खोदाई के दौरान कई मकान भी कार्रवाई की जद में आते दिखाई दिए, लेकिन राजस्व टीम ने फिलहाल उन मकानों को कार्रवाई से अलग रखा। इसको लेकर ग्रामीणों ने पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों ने यह स्पष्ट नहीं किया कि कितने दायरे तक पैमाइश रोकी गई है और कितने मकानों पर आगे कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर सही पैमाइश कराने की मांग की है।
Trending Videos