{"_id":"6a04d4e1151fa2ec070d8b19","slug":"accused-of-cheating-ten-lakh-rupees-in-the-name-of-investment-in-return-company-shamli-news-c-26-1-smrt1048-165358-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: रिटर्न कंपनी में निवेश के नाम पर दस लाख रुपये ठगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: रिटर्न कंपनी में निवेश के नाम पर दस लाख रुपये ठगने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Thu, 14 May 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शामली। शहर के मेडिकल स्टोर संचालक ने रिर्टन कंपनी में निवेश कर अच्छा लाभ कमाने का झांसा देकर मेडिकल एजेंसी संचालक पर दस लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया।
शहर के मोहल्ला पंसारियान निवासी मेडिकल स्टोर संचालक आमिर खान ने बुधवार को शहर कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि शहर के बुढ़ाना रोड स्थित मेडिकल एजेंसी संचालक ने उसका दवा को लेकर लेनदेन चल रहा था। पीड़ित के मुताबिक जनवरी 2025 में एजेंसी संचालक ने उसे एक रिटर्न कंपनी में निवेश करने पर अच्छा लाभ होना बताया। उसके झांसे में आकर उसने अपना मकान बेचकर 10 लाख रुपये दे दिए। आरोपी ने उसके भाई अरशद को दुबई में अपने खर्चे पर घुमाया और वहां अपने सीनियर लीडर लविश गिरी से मिलवाया। पीड़ित के मुताबिक छह माह बाद उसने निवेश पर लाभ की मांग करते हुए कुछ पैसा वापस करने को कहा तो उसने देने से मना कर दिया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos