सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Explanation sought from Milk Development Officer

Shamli News: दुग्ध विकास अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 14 May 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Explanation sought from Milk Development Officer
विज्ञापन
शामली। डीएम आलोक यादव की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड आधारित विकास एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में दुग्ध विकास अधिकारी के अनुपस्थित पाए जाने पर स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए है।
Trending Videos

बैठक में डीएम ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश देते हुए विभागवार समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को सीएम डैशबोर्ड पर दर्शाए गए आंकड़ों के अनुसार लक्ष्य के सापेक्ष अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत निर्धारित लक्ष्य समय से पूरा करने के निर्देश दिए। परियोजना अधिकारी यूपीनेडा द्वारा बैंकों से संबंधित समस्याएं उठाए जाने पर लीड बैंक मैनेजर को समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया। जल निगम के कार्यों की समीक्षा करते हुए ग्रामवार रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
फैमिली आईडी की समीक्षा में भी प्रगति तेज करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा दशमोत्तर छात्रवृत्ति, उद्यान, विद्युत, कृषि, वन, पशुपालन, सिंचाई, समाज कल्याण, आईसीडीएस, मत्स्य, एनआरएलएम, आरईडी और पीडब्ल्यूडी समेत अन्य विभागों की समीक्षा करते हुए स्पष्ट किया किया लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी, अपर जिलाधिकारी सत्येंद्र सिंह, डीएफओ जगदेव सिंह, सभी एसडीएम और जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed