सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Teachers will not be able to leave the district without permission

Shamli News: बिना अनुमति जनपद नहीं छोड़ सकेंगे शिक्षक

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 14 May 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Teachers will not be able to leave the district without permission
विज्ञापन
शामली। जनपद में मई के अंत से लेकर जून और जुलाई में परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी। ये परीक्षाएं आठ दिन तक चलेंगी। परीक्षाओं में किसी तरह का व्यवधान उत्पन्न न हो, इसके लिए स्कूलों के प्रधानाचार्य, शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।
Trending Videos

परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी हो चुका है। इसमें 31 मई को बीएड परीक्षा-2026 आयोजित होगी, यह दो पालियों में संपन्न होगी। आठ, नौ और दस जून को आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। प्रति दिन दो पालियां चलाकर यह परीक्षा संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 14 जून को प्रवक्ता पुरुष, महिला राजकीय इंटर कॉलेज के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन होगा। यह परीक्षा एक ही पाली में आयोजित कराई जाएगी। इसके अलावा दो, तीन और चार जुलाई को यूपी टीईटी-2026 की लिखित परीक्षा का आयोजन होगा। यह परीक्षा भी हर रोज दो पालियों में संपन्न होगी।
इन परीक्षाओं को लेकर जिले के केंद्र बनाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। चेतावनी दी गई है कि यदि कोई प्रधानाचार्य, शिक्षक या कर्मचारी यदि बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ता है तो उत्पन्न होने वाली समस्त प्रतिकूल परिस्थितियों के लिए वह स्वयं उत्तरदायी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed