फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   After martyrdom, the body was left hanging from a tree for three days.

Shamli News: तहसील फूंक अंग्रेजों से लिया था लोहा, शहादत के बाद तीन दिन पेड़ पर लटकाया शव

Sat, 15 Aug 2026 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 15 Aug 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
After martyrdom, the body was left hanging from a tree for three days.
स्वतंत्रता सेनानी मोहर सिंह की सहारनपुर रोड पर लगी प्रतिमा
शामली। देश की आजादी के लिए प्राणों का बलिदान देने में शामली के वीर सपूत भी पीछे नहीं रहे हैं। इन्हीं वीरों में चौधरी मोहर सिंह का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। वर्ष 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में उन्होंने क्रांतिकारियों के साथ मिलकर अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया और शामली तहसील व रेजीडेंसी में आग लगा दी थी। आजादी के लिए लड़ते हुए वह शहीद हो गए। अंग्रेजों ने क्रांतिकारियों में भय पैदा करने के लिए उनके शव को झिंझाना-करनाल रोड पर एक पेड़ से तीन दिन तक लटकाकर रखा था। आज एकता पार्क में लगी उनकी प्रतिमा युवाओं को देशभक्ति और बलिदान की प्रेरणा दे रही है।
विज्ञापन


जमीदार के घर में जन्मे मोहर सिंह
शामली-सहारनपुर तिराहे पर स्थित एकता पार्क में स्थापित मोहर सिंह की प्रतिमा के शिलापट पर उनकी वीरता की दास्तां दर्ज है। चौधरी मोहर सिंह का जन्म शामली के जमीदार चौधरी घासीराम के यहां हुआ था। उन्होंने आजादी के आंदोलन की रणनीति मथुरा में गुरु विरजानंद की कुटिया में तैयार की थी।
विज्ञापन


फतेहपुर के जंगल में हुआ था भीषण संघर्ष
फतेहपुर के जंगल में अंग्रेजों और क्रांतिकारियों के बीच भीषण संघर्ष हुआ था। इसमें 225 पुरुष और 27 महिलाएं शहीद हुई थीं। अंग्रेजों ने तोपें लगाकर शामली को चारों ओर से घेर लिया था। इस संघर्ष में थानाभवन के अब्दुल रहीम खां, सैदपुर के चौधरी भगवान सिंह, थानाभवन के चौधरी हरज्ञान सिंह, भैंसवाल के भवानी सिंह, आशा देवी, हरड़ के गेंदा सिंह, इंद्राकौर देवी, पुरबालियान के चौधरी हरपाल सिंह, शोभा देवी, परासौली के खैराती खां, शामली की मामकौर, सोरम के चौधरी लक्ष्मण सिंह, शामली की राजकौर, ढ़िकौली के शोभा सिंह समेत चौधरी मोहर सिंह भी शहीद हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दादा के बलिदान पर पूरे परिवार को गर्व
शहीद चौधरी मोहर सिंह के प्रपौत्र और शहर के मोहल्ला रेलपार निवासी पूर्व सभासद सुरेंद्र आर्य ने बताया कि उनके दादा शहीद मोहर सिंह ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। उनके बलिदान को परिवार हमेशा याद रखेगा। देश के लिए उनकी कुर्बानी पर पूरे परिवार को गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed