फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   To keep your nose, ears, and throat healthy, avoid cold and sour foods.

Shamli News: नाक, कान, गले को स्वस्थ रखने के लिए ठंडी-खट्टी चीजों से करें परहेज

Sat, 15 Aug 2026 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 15 Aug 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
To keep your nose, ears, and throat healthy, avoid cold and sour foods.
हेलो डॉक्टर: डॉ. प्रवीण त्यागी। संवाद
शामली। अमर उजाला के हेलो डॉक्टर कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का फोन पर ही समाधान कराया। जिला संयुक्त चिकित्सालय के नाक, कान व गला रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण त्यागी दोपहर 12 से एक बजे तक शामली कार्यालय में मौजूद रहे। उन्होंने नाक, कान व गले को सुरक्षित व स्वस्थ रखने के लिए ठंडी और खट्टी चीजों और जंक फूड आदि से परहेज करना चाहिए।
विज्ञापन

सवाल : मेरे गले में एलर्जी रहती है। खट्टी डकारें आती है और पेट फूला हुआ रहता है। (उत्तम कुमार, ऊन)
जवाब : यह समस्या एसिड ज्यादा बनने से होती है। बचाव के लिए बाहर की चीजें, जंक फूड, कुरकुरे व चिप्स आदि न खाएं। रात को सोने से पहले कम से कम आधा घंटा टहलें।
विज्ञापन

सवाल : पिछले पांच माह से धूम्रपान छोड़ दिया, फिर भी खांसी हो रही है। (प्रवीण कुमार, कैराना)
जवाब : स्कूटर या बाइक चलाते समय मास्क लगाएं। रात में गर्म पानी की भाप लें। जिला अस्पताल में आकर 31 नंबर में उन्हें दिखाएं।
सवाल : मेरी बेटी की नाक बंद रहती है, क्या करें। (शैलेंद्र कुमार, शामली)
जवाब : बचाव व परहेज करना जरूरी है। रसोई में काम करते समय मुंह पर कपड़ा रखें। नाक में दवा डालें और रात में भाप लें।
सवाल : मेरी उम्र 23 वर्ष है। उसके कान अक्सर बंद हो जाते हैं। (राहुल कुमार, शामली)
जवाब : गर्म पानी की भाप लें और कान में डालने वाली दवा लें। एक बार जिला अस्पताल में आकर उन्हें दिखाएं।
सवाल : मेरे बेटे का करीब 15 दिन से खांसी है और बलगम आता है। (राधेश्याम जांगिड़, शामली)
जवाब : यह इन्फेक्शन हो सकता है। इसके लिए एक्सरे व रक्त की जांच करानी होगी। जांच के बाद दवा देकर उपचार किया जाएगा।
सवाल : मेरे गले में खराश रहती है और खांसी होती है। (सूरज, रेलपार, शामली)
जवाब : यह सीजनल एलर्जी है। बरसात व ठंड के मौसम में ज्यादा होती है। इससे बचाव के लिए कोल्ड ड्रिंक्स, फ्रिज का ठंडा पानी, ठंडी व खट्टी चीजों से परहेज रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल : मेरे नाक के बाहर की तरफ खुजली होती है, समाधान बताएं (मिट्ठनलाल कैराना)
जवाब : यह वेस्टीबुलाइटिस यानी नाक के बालों में संक्रमण होता है। इसमें ठंडी खट्टी चीजें, दही, मट्ठा आदि नहीं लेनी है। एंटी बायोटिक दवा ले सकते हैं। जिला अस्पताल में आकर उन्हें दिखाएं, उपचार किया जाएगा।
सवाल : मौसम में बदलाव के समय मेरे गले में संक्रमण रहता है। (अभिषेक, चौसाना)
जवाब : इससे बचाव के लिए आइसक्रीम, ठंडी चीजों से परहेज रखें। रात के समय गर्म पानी में नमक व हल्दी डालकर गरारे करें। सोने से पहले मुंह व नाक से भाप लें।
सवाल : मेरे गले में दर्द रहता है और बुखार भी है। (वेद सिंह, ऊन)
जवाब : धूल-मिट्टी से बचाव करें। घर से बाहर निकलते समय मुंह पर कपड़ा रखें। दही, मट्ठा व अचार आदि से परहेज रखें। फिर भी समस्या रहती है तो जिला अस्पताल में आकर उन्हें दिखाएं।

सवाल : सर्दी और गर्मी के मौसम में नाक से पानी आता है और गले में खराश रहती है। (सद्दाम राणा, चौसाना)
जवाब : एलर्जी के कारण यह समस्या होती है। इससे बचाव के लिए घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाएं। धूल में जाने से बचें। जिला अस्पताल में आकर उन्हें दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed