फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Cloudy skies in the morning and afternoon rain brought relief from the heat.

Shamli News: सुबह को छाए बादल, दोपहर में हुई बारिश ने गर्मी से दी राहत

Sat, 15 Aug 2026 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 15 Aug 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Cloudy skies in the morning and afternoon rain brought relief from the heat.
शामली में बारिश से जाते स्कूटी सवार युवक। संवाद
शामली। जिले में शुक्रवार दोपहर को 15 मिनट तक बारिश होने से लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। दिनभर बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान में एक डिग्री और न्यूनतम में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह को बादल छाए रहे लेकिन उमस बनी रहने से लोग पसीने से तरबतर रहे। दोपहर में करीब एक बजे बादलों ने बरसना शुरू किया। करीब 15 मिनट तक हवा के साथ बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

इस दौरान शहर के नेहरू मार्किट, कबाड़ी बाजार, मिल रोड, भिक्की मोड समेत कई स्थानों पर जलभराव की समस्या बनी रही। इसके बाद बादल छाए रहे। मौसम में आए बदलाव के कारण तापमान में कमी आई। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम होकर 30 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस कम होकर 26 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ की मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह ने बताया कि शनिवार को बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है।

शामली में बारिश से जाते स्कूटी सवार युवक। संवाद

शामली में बारिश से जाते स्कूटी सवार युवक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed