{"_id":"6a286bda723107a50602b2ba","slug":"amid-tight-security-7312-candidates-took-the-written-exam-on-the-second-day-shamli-news-c-26-1-aur1003-167274-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: कड़ी सुरक्षा के बीच दूसरे दिन 7312 अभ्यर्थियों ने दी लिखित परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: कड़ी सुरक्षा के बीच दूसरे दिन 7312 अभ्यर्थियों ने दी लिखित परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
पुलिस भर्ती की परीक्षा छूटने के बाद परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शामली। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा 11 परीक्षा केंद्रों पर दूसरे दिन भी सकुशल संपन्न हुई। अभ्यर्थियों त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच से गुजरते हुए केंद्रों के अंदर पहुंचे। 11 केंद्रों पर 7312 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 1472 अनुपस्थित रहे। अधिकारियों ने भी केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
परीक्षा केंद्रों पर पहली पाली के लिए सुबह आठ बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए। पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक हुई। सुरक्षा व्यवस्था के तहत सबसे पहले केंद्र के बाहर अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड व आधार कार्ड की जांच की गई।
इसके बाद अभ्यर्थी मेटल डिटेक्टर से होकर गुजरे। उसके बाद फिर रेटिना तथा फिंगरप्रिंट स्कैन करते हुए अंदर भेजा गया। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले केंद्र का मुख्य गेट बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
एसपी एनपी सिंह ने बताया कि परीक्षा के पहले दिन दोनों पाली में सभी 11 केंद्रों पर 8784 अभ्यर्थी पंजीकृत रहे, इसमें 7312 ने परीक्षा दी और 1472 अनुपस्थित रहे। इसमें प्रथम पाली में 4392 में से 3632 ने परीक्षा दी और 760 अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में 4392 पंजीकृत रहे, इसमें 3680 ने परीक्षा दी और 712 अनुपस्थित रहे।। केंद्रों पर पहुंचकर डीएम आलोक यादव, एएसपी सुमित शुक्ला व अन्य अधिकारियों ने भी निरीक्षण किया।
परीक्षा केंद्र के पास खुली रहीं फोटो स्टेट की दुकानें
परीक्षा के चलते सभी केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में आने वाली सभी फोटो स्टेट की दुकाने बंद रखने के निर्देश है, बावजूद इसके शहर के आरके इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट के 50 मीटर दूरी पर ही दो फोटो स्टेट की दुकानें परीक्षा के दौरान खुली मिली। परीक्षा छूटते ही शहर में लगा जाम
जनपद में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ आदि जनपदों के अभ्यर्थी पुलिस की परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा छूटते ही केंद्रों के बाहर जाम की स्थिति बनी रही। परीक्षा छूटने के बाद आधे से ज्यादा अभ्यर्थी जैसे ही रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्ड़े पर पहुंचने से भीड़ रही। मौके पर यातायात पुलिस ने पहुंचकर यातायात व्यवस्था ठीक कराई।
परीक्षा केंद्रों के नाम एक जैसे होने पर भटके अभ्यर्थी
शामली में किसान इंटर कॉलेज और थानाभवन में भी किसान इंटर कॉलेज का नाम एक जैसा होने पर सुबह की पाली में कई अभ्यर्थी थानाभवन के स्थान पर शामली के किसान इंटर कॉलेज पर जानकारी करते रहे, जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने उन्हें थानाभवन भेजा। वहीं हिंदू कन्या कॉलेज शामली व हिंदू इंटर कॉलेज कांधला का नाम भी एक जैसा होने पर कांधला के अभ्यर्थी शामली में परीक्षा केंद्र की जानकारी करते रहे।

Trending Videos