सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Anant Poonia of Meerut was the winner in the Under-19 category.

Shamli News: अंडर-19 में मेरठ के अनंत पूनिया रहे विजेता

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 12 May 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Anant Poonia of Meerut was the winner in the Under-19 category.
शहर के झिंझाना रोड ​​स्थित बैडमिंटन एकेडमी में जीत के बाद विजेता ​खिलाड़ी ट्रॉफी के साथ। कोच
विज्ञापन
शामली। शहर के झिंझाना रोड स्थित बैडमिंटन एकेडमी में क्रीड़ा भारती की ओर से बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में आसपास के राज्य और जनपद के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर दम दिखाया। अंडर- 19 बालक वर्ग में मेरठ के अनंत पूनिया ने मुजफ्फरनगर के आकाश को हराकर बाजी मारी।
Trending Videos

प्रतियोगिता में शामली के अलावा मेरठ, मुजफ्फरनगर, पानीपत, करनाल, दिल्ली, फरीदाबाद, हरियाणा, बागपत के खिलाड़ियों ने दम दिखाया। अंडर-9 बालक वर्ग में शामली के आश्वी प्रथम और विराज द्वितीय रहे। अंडर-11 में शामली के वरदान प्रथम, धैर्य द्वितीय रहे। अंडर- 13 वर्ग में शामली के वरदान प्रथम, धैर्य द्वितीय व अंडर-15 वर्ग में शामली के वंश चौधरी प्रथम, यश पंवार द्वितीय रहे। वहीं अंडर-17 बालिका वर्ग में पानीपत की यश्वी प्रथम, काव्या द्वितीय रही। अंडर-17 बालक वर्ग में करनाल के अयान प्रथम, मुजफ्फरनगर के शिवांग द्वितीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-19 बालक वर्ग में मेरठ के अनंत पूनिया प्रथम, मुजफ्फरनगर के आकाश पांडेय द्वितीय रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रसन्न चौधरी ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए आगे भी इसी तरह बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कोच शिवम मलिक, मुकेश चौधरी, रजत देशवाल, कपिल खोखर, संदीप, नितिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed