{"_id":"69c8333b1cb99dd4d60839a5","slug":"anger-expressed-over-not-writing-the-name-first-on-the-toll-board-shamli-news-c-26-1-sal1002-162353-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: टोल के बोर्ड पर अब नाम पहले नहीं लिखने पर जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: टोल के बोर्ड पर अब नाम पहले नहीं लिखने पर जताया आक्रोश
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबरी। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बाबरी क्षेत्र के टोल प्लाजा पर बोर्ड लगाने को लेकर शुक्रवार रात करौदा हाथी के ग्रामीणों ने फिर विरोध-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने टोल पर पहले बंतीखेड़ा, करौदा हाथी तो दूसरी तरफ पहले करौदा हाथी, बंतीखेड़ा के नाम का बोर्ड लगवाने की मांग की। विरोध के चलते बोर्ड हटा लिए गए।
करौदा हाथी और बंतीखेड़ा गांव के लोग पिछले कई दिनों से टोल प्लाजा पर अपने-अपने गांव के नाम का बोर्ड लगाने की मांग कर रहे हैं, जिसको लेकर अक्सर विवाद और हंगामा हो रहा है। शुक्रवार को दोनों गांव के ग्रामीण जिलाधिकारी से मिले थे। इस दौरान दोनों पक्षों ने डीएम के सामने दोनों गांवों का बोर्ड लगाने की सहमति जताई थी।
शुक्रवार रात एनएचएआई के अधिकारी टोल प्लाजा पहुंचे और बंतीखेड़ा व करौदा हाथी गांव के नाम के बोर्ड लगा दिए। इसके बाद करौदा हाथी गांव के लोग मौके पर पहुंचे और विरोध जताया। उनका आरोप था कि बोर्ड पर एक तरफ पहले करौदा हाथी और फिर बंतीखेड़ा तो दूसरी तरफ बंतीेखड़ा और करौदा हाथी का नाम लिखा जाना चाहिए, जबकि एनएचएआई के अधिकारी ऐसा करने के लिए तैयार नहीं थे।
प्रदर्शन के बाद दोनों तरफ से बोर्ड हटा दिए गए। ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत करने की बात कही है। जिलाधिकारी ने बताया कि बोर्ड दोनों गांवों की सहमति से ही लगाया जाएगा।
Trending Videos