{"_id":"693eff94c2e856fab407ee3c","slug":"atmosphir-news-shamli-news-c-26-1-sal1002-155579-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: रात में कोहरा और पाला पड़ने से बनी रही ठिठुरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: रात में कोहरा और पाला पड़ने से बनी रही ठिठुरन
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में ठंड बढ़ रही है। रात में कोहरा और पाला पड़ने से दिन में धूप निकलने के बाद भी ठिठुरन बनी रही। दोपहर बाद आसमान में हल्के बादल छाए रहने से धूप बेअसर रही। शाम को फिर से ठंड बढ़नी शुरू हो गई। अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई, जबकि न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव न आने से स्थिर बना रहा। जिले का एक्यूआई 181 रहा।
जिले का मौसम रोज बदल रहा है। शनिवार रात को 10 बजे से ही कोहरा छाना शुरू हो गया था। रात में घना कोहरा छाने के कारण वाहन धीमी गति से चलते रहे। रविवार सुबह भी कोहरा छाया रहा, जिस कारण वाहन लाइट जलाकर धीमी गति से चलने को मजबूर रहे। इसके चलते वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। सुबह 10 बजे कोहरा छंटने के बाद धूप निकली।
धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली, लेकिन दोपहर में आसमान में हल्के बादल छाए रहने के धूप का असर कम रहने से लोगों को ठंड का अहसास बना रहा। शाम को तीन बजे के बाद मौसम में ठंड बननी शुरू हो गई। ठंड से बचने के लिए लोग ऊनी व गर्म कपड़ों में लिपटे हुए नजर आए। पिछले 24 घंटे में तापमान की स्थिति देखे तो अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई, जबकि न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव न होने से सात डिग्री सेल्सियस बना रहा।
उधर, जिले का एक्यूआई 181 रहा। एक्यूआई हानिकारक श्रेणी में होने के कारण सांस के मरीजों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
उधर, जिला अस्पताल के चिकित्सक कर्मवीर सिंह ने बताया कि लोगों को इस मौसम में ठंड से बचाव करना चाहिए। सुबह-शाम घर से बाहर निकलते समय ऊनी व गर्म कपड़े पहनने चाहिए। ज्यादा ठंडी चीजें नहीं खानी चाहिए। हल्का गर्म भोजन व गुनगुना पानी पीना चाहिए चाहिए। शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बनाए रखने के लिए संतुलित भोजन व पौष्टिक आहार ले। ठंडे पानी में बार-बार भीगने से बचना चाहिए और कपड़ों को अच्छी तरह से सुखाने के बाद पहनना चाहिए।
Trending Videos