सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Baghpat police took the husband accused of murder, the body was cremated at the maternal home.

Shamli News: हत्यारोपी पति को ले गई बागपत पुलिस, मायके में शव को किया सुपुर्दे खाक

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 25 May 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Baghpat police took the husband accused of murder, the body was cremated at the maternal home.
विज्ञापन
कांधला (शामली)। अनैतिक संबंधों के शक में पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति आशु उर्फ आसमोहम्मद को बागपत पुलिस हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई। उधर, पोस्टमार्टम के बाद मायके वाले शव को अपने साथ ले गए और सुपुर्दे खाक किया।
Trending Videos

गांव खेड़ा कुरतान निवासी आस मोहम्मद ने शुक्रवार रात जिला बागपत के सरूरपुर क्षेत्र में ईंट भट्ठे पर अपनी पत्नी इशरत की गला घोंटकर और ईंट से वार कर हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी कार से शव को लेकर अपने गांव खेड़ा कुरतान पहुंचा। इसके बाद शव को घर पर छोड़कर भाग गया था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार देर रात बागपत पुलिस कांधला पहुंची और आरोपी आस मोहम्मद को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई। कांधला पुलिस ने मौके पर मिले सभी साक्ष्य बडौत पुलिस को उपलब्ध करा दिए। उधर, पोस्टमार्टम के बाद महिला के शव को मायके वाले अपने साथ कैराना ले गए और गमगीन माहौल में सुपर्दे खाक कर दिया। एसपी एनपी सिंह का कहना है कि इस मामले में बागपत पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed