{"_id":"6a1346582388cdfef909b7b4","slug":"power-cuts-and-faults-in-the-scorching-heat-have-caused-hardship-to-people-shamli-news-c-26-1-sal1002-166160-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: भीषण गर्मी में बिजली कट और फॉल्ट से लोग हुए बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: भीषण गर्मी में बिजली कट और फॉल्ट से लोग हुए बेहाल
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 25 May 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
शामली के मोहल्ला बरखंडी पर विद्युत लाइन का कार्य सही करता कर्मचारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शामली। भीषण गर्मी में जिले बिजली आपूर्ति चरमरा गई है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को ट्रिपिंग, ओवरलोड के कारण बिजली के कट व फाॅल्ट से लोग परेशान रहे। शहर में विद्युत निगम के बनाए गए कंट्रोल रूम पर दिनभर लोग शिकायत करते रहें।
शहर के मोहल्ला दयानंद नगर गली नंबर तीन निवासी रविकांत ने सुबह साढ़े आठ बजे एक फेस न आने की शिकायत की। करीब ढ़ाई घंटे बाद फॉल्ट ठीक हुआ। इस दौरान मोहल्ले के लोग गर्मी में परेशान रहे। हाजीपुरा नाला पटरी के लोगों ने भी केवल एक फेस आने की शिकायत की। ट्रांसफार्मर से फॉल्ट को ठीक किया गया। कलक्ट्रेट बिजलीघर से विजय चौक फीडर का दोपहर एक बजे केबल बॉक्स फट गया। इससे काकानगर, विजय चौक, कैराना रोड की बिजली बाधित रही।
साढ़े तीन बजे मरम्मत के बाद बिजली आपूर्ति चालू हुई। कैराना कस्बे के मोहल्ल पट्टो वाला में कम व ज्यादा बिजली आने की समस्या बनी रही जबकि पानीपत रोड गुलशननगर में बिजली न आने की शिकायत की गई। शहर के वर्मा मार्केट समेत कई मोहल्लों में दिन में पांच से छह बार बिजली का कट लगने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। मोहल्ला काकानगर निवासी अमित शर्मा और रघुवंशी चौक निवासी ओमकार सिंह ने बताया कि बिजली के कट बार-बार लगने से गर्मी में परेशानी होती है। उधर, किसान हरकुमार व रघुनाथ ने बताया कि नलकूपों पर बिजली की कटौती की जा रही है। बीच-बीच में कट लगने से फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता विरेंद्र सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति के लिए हर प्रयास किए जा रहे हैं। अगर कहीं पर फॉल्ट या अन्य समस्या आती है तो उसे जल्द से जल्द ठीक कराया जा रहा है।
सांसद ने विद्युत उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाने को प्रबंध निदेशक को लिखा पत्र
कैराना। सपा सांसद इकरा हसन ने उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के निदेशक को पत्र लिखा है। उन्होंने विद्युत उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाने व ओवरलोडिंग ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि कराए जाने की मांग की है। सांसद ने बताया कि लोकसभा क्षेत्र के कैराना टाउन में विद्युत उपभोक्ताओं की संख्या निरंतर बढ़ने के कारण वर्तमान विद्युत व्यवस्था पर अत्यधिक भार पड़ रहा है तथा विद्युत आपूर्ति पूरी तरह चरमराई हुई है। क्षेत्र के अनेक ट्रांसफार्मर ओवरलोड चल रहे हैं, जिससे बार-बार विद्युत आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संवाद
विद्युत कट से औद्योगिक इकाइयां भी प्रभावित
शामली। साइमा के चेयरमैन अंकित गोयल ने बताया कि विद्युत के बार-बार कट लगने से औद्योगिक इकाइयां प्रभावित हो रही है, जिसका असर उत्पादन पर पड़ रहा है। उन्हाेंने बताया कि दिन में पांच-छह बार कट लगते हैं। कट तो 15-20 मिनट का होता है, लेकिन इसका असर ये होता है कि अधिकतर फैक्टरियाें में हीटर बेस्ड मशीनें है। कट लगने से मशीनें ठंडी हो जाती है। उन्हें दोबारा गर्म होने में 45 मिनट से एक घंटे का समय लगता है। इस तरह से एक घंटा मशीनें बंद रहने से नुकसान होता है। उन्होंने बताया कि बिजली समस्या को लेकर विद्युत अधिकारियों से संपर्क कर समाधान की मांग की जाएगी। संवाद

Trending Videos