सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Inflation also affects cosmetics

Shamli News: सजने संवरने के सामान पर भी महंगाई की मार

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 25 May 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Inflation also affects cosmetics
सौंदर्य महंगाई खबर से संबं​​धित फोटो- महिला मुनेश।
विज्ञापन
शामली। महंगाई की मार महिलाओं के सजने संवरने पर भी पड़ गई है। एक महीने पहले 99 रुपये में मिलने वाला छह एमएल सिंदूर अब 120 का हो गया है। इसी तरह से 24 चूड़ियों का बॉक्स 50 से बढ़कर 70 रुपये और 10 रुपये में मिलने वाला बिंदी का पता 12 तक पहुंच गया है। गर्मी में सबसे ज्यादा प्रयोग होने वाला 70 रुपये वाला पाउडर 85 पर पहुंच गया है।
Trending Videos

महिलाओं का कहना है कि फाउंडेशन, लिपस्टिक, फेस क्रीम, हेयर कलर और स्किन केयर उत्पादों की कीमतों में एक महीने में 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। अब ब्यूटी पार्लर का खर्च बढ़ने से महिलाओं ने वहां भी जाना कम किया है। बड़े बाजार में दुकानदार सुनील ने बताया कि भाड़ा और टैक्स बढ़ने से मेकअप उत्पाद महंगे हुए हैं। इसका सीधा असर ग्राहकों पर पड़ रहा है। दुकानदार राहुल बताते हैं कि बिंदी से लेेकर क्रीम के भाव बढ़ गए है। अन्य सभी उत्पाद भी लगातार महंगे हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बढ़े दामों की सूची
सामान - पहले - अब
सिंदूर - 99 - 120
बिंदी - 10 - 12
चूड़ियां - 50- 70
फैंसी चूड़ियां - 180 - 220
क्रीम - 60 - 70
पाउडर - 70 - 85
नेल पेंट - 30 - 50
लिपस्टिक - 200 -299
बोलीं शहर की महिलाएं
लिपस्टिक, पाउडर, काजल और फाउंडेशन के दाम लगातार बढ़ रहे है। एक हजार का सामान का बजट अब डेढ़ हजार पर पहुंच गया है। - मुनेश
-पहले हर महीने ब्यूटी पार्लर जाती थी, लेकिन अब खर्च बढ़ गया है। इसलिए सिर्फ बहुत जरूरत होने पर ही जाते हैं।- मृदुला जैन
- रसोई पर महंगाई बढ़ने के साथ अब सजना संवरना भी महंगा हो गया है। आगे क्या होगा। कैसे खर्चे पूरे होंगे- रीमा गोयल
-अब एक हजार में भी कुछ सामान नहीं आ पा रहा है। इसलिए बहुत सोच समझ कर ही खरीदारी करनी पड़ रही है।- नीरज

सौंदर्य महंगाई खबर से संबंधित फोटो- महिला मुनेश।

सौंदर्य महंगाई खबर से संबंधित फोटो- महिला मुनेश।

सौंदर्य महंगाई खबर से संबंधित फोटो- महिला मुनेश।

सौंदर्य महंगाई खबर से संबंधित फोटो- महिला मुनेश।

सौंदर्य महंगाई खबर से संबंधित फोटो- महिला मुनेश।

सौंदर्य महंगाई खबर से संबंधित फोटो- महिला मुनेश।

सौंदर्य महंगाई खबर से संबंधित फोटो- महिला मुनेश।

सौंदर्य महंगाई खबर से संबंधित फोटो- महिला मुनेश।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed