{"_id":"698e3012365432d8170e0a7e","slug":"bhainswal-villagers-demonstrated-at-jantar-mantar-shamli-news-c-26-1-smrt1048-159484-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: भैंसवाल के ग्रामीणों ने जंतर-मंतर पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: भैंसवाल के ग्रामीणों ने जंतर-मंतर पर किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
गांव भैंसवाल निवासी मर्चेंट नेवी के कैप्टन विजय कुमार।
विज्ञापन
शामली। ईरान में बंधक बनाए गए गांव भैंसवाल निवासी मर्चेंट नेवी के कैप्टन विजय कुमार समेत आठ भारतीय नाविकों की रिहाई के लिए परिजनों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया।
गांव भैंसवाल निवासी मर्चेंट नेवी के कैप्टन विजय कुमार समेत 16 भारतीय को दो माह पहले आठ दिसंबर को ईरान की नौसेना ने बंधक बना लिया था। विजय के चचेरे भाई अजय पंवार ने बताया कि सरकार के कूटनीतिक प्रयासों से आठ नाविकों की वापसी हुई है, लेकिन अभी भी कैप्टन विजय समेत आठ निर्दोष भारतीय नाविक ईरान में फंसे हुए हैं।
उन्होंने बताया कि बुधवार को राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर ईरान में हिरासत में लिए गए जहाज के भारतीय चालक दल के सदस्यों के माता-पिता, पत्नी व बच्चों समेत परिवारों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में भैंसवाल से विजय के परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए।
परिजनों की तरफ से विभिन्न मांगों को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय, विदेश मंत्रालय, शिपिंग महानिदेशालय और पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के नाम ज्ञापन सौंपे। ज्ञापन में प्रधानमंत्री से राष्ट्रीय प्राथमिकता मानते हुए ईरान सरकार से सीधे संवाद कर सभी नाविकों को बिना किसी देरी के सुरक्षित भारत वापस लाने की मांग की। इस दौरान विनोद तोमर सभासद, विनोद निर्वाल, चौधरी शोकेंद्र, अन्नू पंवार, अजय पंवार, जगमेर सिंह, मनेाज, विनोद पूर्व प्रमुख, रामपाल सिंह आदि रहे।
Trending Videos