सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Lawyers protest against the murder in Rampur

Shamli News: रामपुर में हत्या के विरोध में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 13 Feb 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Lawyers protest against the murder in Rampur
शामली में कैराना रोड पर अ​धिक्षण अ​भियंता कार्यालय में धरना प्रदर्शन करते विद्युत कर्मचारी । स
विज्ञापन
कैराना/ऊन। रामपुर में अधिवक्ता की हत्या के विरोध में बार एसोसिएशन कैराना के अधिवक्ताओं में उबाल आ गया। अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए महामहिम राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा ।
Trending Videos

बृहस्पतिवार को बार एसोसिएशन कैराना के अध्यक्ष ईशपाल सिंह व महासचिव सरवेज जंग के नेतृत्व में अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए तहसील मुख्यलय पर पहुंचे। जहां उन्होंने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के साथ इस प्रकार की घटनाएं बढ़ती जा रही है। उन्होंने हत्यारोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने और अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की है। कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा, अवनीश गोयल, आलोक चौहान, ब्रहमपाल सिंह, नीरज चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर ऊन तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम संदीप त्रिपाठी को सौंपा।
अधिवक्ताओं ने ज्ञापन में घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, उत्तर प्रदेश में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने की भी मांग उठाई गई है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्यवीर सिंह, महासचिव सोनू कल्याण, जसवीर सोदाई, शादाब खान, नवीन सरोहा, मानिका गर्ग, कपिल स्वामी, अजेंद्र सिंह, यशवीर, सुरेंद्र सिंह, अनुज वशिष्ठ, दक्ष शेरवाल, मोनिका आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed