सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bike falls into roadside field, youth dies, two injured

Shamli News: सड़क किनारे खेत में गिरी बाइक, युवक की मौत, दो घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 11 May 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Bike falls into roadside field, youth dies, two injured
गांव हसनपुर लुहारी में सुंदर का फाइल फोटो।स्रोत परिजन
विज्ञापन
हसनपुर लुहारी। बाइक अनियंत्रित होकर खेत में गिरने से गांव हसनपुर लुहारी निवासी पेंटर सुंदर (40) की मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव को घर ले गए।
Trending Videos

गांव हसनपुर लुहारी निवासी सुंदर जिला मुजफ्फरनगर के चरथावल थानाक्षेत्र के गांव बलवाखेड़ी में ठेके पर मकान की रंगाई पुताई का काम ले रखा था। सोमवार दोपहर घर से खाना खाने के बाद सुंदर गांव के सावन व गौरव के साथ बाइक से बलवाखेड़ी काम पर जा रहे थे। बलवाखेड़ी के पास पहुंचने पर बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में गिर गई। हादसे में तीनों युवक गंभीर घायल हो गए। उन्हें चरथावल के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सुंदर को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल सावन को जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया। परिजन मौके पर पहुंचे और बिना किसी कार्रवाई के बिना पोस्टमार्टम कराए शव को घर ले गए। युवक की की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में गम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed