सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bike rider dies after colliding with tractor-trolley

Shamli News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after colliding with tractor-trolley
नांगल गांव निवासी मोनिश का फाइल फोटो। परिजन
विज्ञापन
बेटी के जन्म और बेटे के जन्मदिन की खुशियां मातम में बदली, हसनपुर गांव के निकट हुआ हादसा
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
हसनपुर लुहारी/ जलालाबाद। गांव हसनपुर लुहारी में जलालाबाद-नागल मार्ग पर ईदगाह के निकट सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर बाइक सवार मोनिश (28) की मौत हो गई। वह खेत की मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। युवक की मौत से बेटी के जन्मदिन और बेटे के जन्म दिन की खुशियां गम में बदल गईं।
क्षेत्र के गांव नागल निवासी मोनिश मंगलवार की देर रात किसी काम के लिए बाइक से हसनपुर लुहारी आ रहा था। जब वह हसनपुर लुहारी से पहले ईदगाह के पास पहुंचा, तो सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकरा गई। टक्कर लगने से टोनी गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग घायल युवक को नजदीक के निजी अस्पताल ले गए और परिजनों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। परिजन वहां से उसे शामली अस्पताल ले गए, जहां से उसे नाजुक हालत में मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ अस्पताल में उपचार के दौरान मोनिश की मौत हो गई। मृतक के भाई सोनू ने बताया कि मंगलवार को मोनिश के घर नवजात बेटी का जन्म हुआ और दो वर्षीय बड़े बेटे का जन्मदिन था। टोनी अपने बेटे के जन्मदिन की तैयारियों में जुटा हुआ था, लेकिन हादसे ने एक ही पल में परिवार की सारी खुशियां मातम में बदल दीं।
मोनिश खेत की मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। परिवार में दो भाई और एक बहन हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। टोनी के बाद पत्नी, एक बेटा व दो बेटी रह गई हैं। इस हादसे के बाद गांव में शोक छाया हुआ है।

नांगल गांव निवासी मोनिश का फाइल फोटो। परिजन

नांगल गांव निवासी मोनिश का फाइल फोटो। परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed