सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Blood test reports are not available in the district hospital for two days, patients are worried.

Shamli News: जिला अस्पताल में दो दिन से नहीं मिल रही खून जांच रिपोर्ट, मरीज परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 31 Mar 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Blood test reports are not available in the district hospital for two days, patients are worried.
जिला अस्पताल में पर्ची बनवाने के लिए मरीजों की लगी लाइन । संवाद - फोटो : लहरपुर में म​स्जिद गिराती जेसीबी।
विज्ञापन
शामली। जिला अस्पताल में पिछले दो दिन से मरीजों को खून की जांच रिपोर्ट नहीं मिल पा रही है, जिसके कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि लैब इंफॉर्मेशन सिस्टम (एलआईएस) पोर्टल में तकनीकी खराबी के चलते यह समस्या आ रही है।
Trending Videos

जिला अस्पताल में प्रतिदिन करीब 200 मरीजों की खून की जांच होती है। पिछले दो दिनों से जांच तो की जा रही है, लेकिन मरीजों को रिपोर्ट नहीं मिल पा रही है, जिससे उन्हें इलाज में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टपराना गांव के मतलूब ने बताया कि उनकी खून की जांच तो हो गई, लेकिन रिपोर्ट नहीं दी गई। हिंड गांव निवासी आशीष ने भी बताया कि रिपोर्ट न मिलने से उन्हें उपचार में दिक्कत का सामना करना पड़ा।
सीएमएस डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया कि लैब इंफॉर्मेशन सिस्टम पोर्टल में खराबी के कारण जांच रिपोर्ट प्रभावित हो रही है। एक्सपर्ट को सूचना दे दी गई है और जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मरीजों को ज्यादा परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

जिला अस्पताल से कई चिकित्सक रहे नदारद, मरीज रहे परेशान

फोटो
शामली। जिला अस्पताल के चिकित्सक नदारद रहने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को सीएमएस डॉ. किशोर कुमार आहूजा बैठक में गए हुए थे। इस दौरान चर्म रोग, नेत्र रोग समेत कई विशेषज्ञ अपने कक्षों से नदारद रहे।
जंधेड़ी गांव के मरीज मनोज त्यागी और शामली निवासी हारुण ने बताया कि अक्सर चिकित्सक अपने कक्षों में नहीं मिलते, जिससे मरीजों को इधर-उधर भटकना पड़ता है। उन्होंने नदारद रहने वाले चिकित्सकों पर कार्रवाई की मांग की है। सीएमएस ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि चिकित्सक अनुपस्थित पाए गए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मरीजों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed