फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BSF constable arrested for burglary at a house.

Shamli News: घर में चोरी करने के आरोप में बीएसएफ का सिपाही गिरफ्तार

Tue, 14 Jul 2026 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 14 Jul 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
BSF constable arrested for burglary at a house.
जलालाबाद मंदिर के पास लगे सीसीटीवी में कैद हुआ युवक।
कांधला (शामली)। थानाक्षेत्र के कस्बा एलम में एक सप्ताह पूर्व घर में हुई चोरी करने के आरोप में पुलिस ने बीएसएफ के सिपाही सोनू उर्फ सन्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर बरामद किए। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की।
विज्ञापन

एसपी एनपी सिंह ने बताया कि छह जुलाई की रात कस्बा एलम के मोहल्ला पूर्वी आजाद नगर निवासी प्रवेश के घर से नकदी और सोने-चांदी के जेवर चोरी हुए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान एलम निवासी सोनू उर्फ सन्नी के रूप में हुई। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को एलम से गांव नाला जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक सोने की झुमकी, अंगूठी, मंगलसूत्र का पेंडल, ओम का लॉकेट, बालियां, चांदी की पाजेब, बिछुए, बच्चों के कड़े आदि जेवर बरामद हुए।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि आरोपी सोनू बीएसएफ 36 बटालियन में सिपाही है। वर्तमान में उसकी सूरजपुर नोएडा में चल रही थी। वह एक माह की छुट्टी पर अपने घर आया था। एसपी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खर्च पूरा करने को रुपयों की पड़ रही थी कमी, इसलिए चोरी की
पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह एक माह से छुट्टी पर आया हुआ था। इस दौरान उसके पास एटीएम से निकाले गए रुपये खर्च हो चुके थे। उसने खर्च पूरा करने के लिए चोरी करने की ठानी और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सीसीटीवी में भी जवान अकेला ही जाता नजर आ रहा है। पुलिस जांच में जुटी है कि कहीं आरोपी के साथ कोई अन्य आरोपी तो नहीं था।


पुलिस की सभी गतिविधियों पर नजर रख रहा था आरोपी
पुलिस के अनुसार, चोरी करने के बाद से आरोपी पुलिस की सभी गतिविधियों पर नजर रखे हुए था। पुलिस क्या कर रही है, कहां जा रही है, इसकी निगरानी किए हुए था। सीसीटीवी फुटेज के अलावा कॉल भी आरोपी को पकड़ने में अहम भूमिका निभाई। फोन कॉल आरोपी की पीड़ित के घर के आसपास ही मिली।

जलालाबाद मंदिर के पास लगे सीसीटीवी में कैद हुआ युवक।

जलालाबाद मंदिर के पास लगे सीसीटीवी में कैद हुआ युवक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed