{"_id":"6a5a8e38c486ae57c80af5a5","slug":"chief-minister-laid-the-foundation-stone-and-inaugurated-89-projects-worth-rs-581-crore-shamli-news-c-26-1-sal1002-169868-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: मुख्यमंत्री ने 581 करोड़ की 89 परियोजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: मुख्यमंत्री ने 581 करोड़ की 89 परियोजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेयजल, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, नगर विकास और कृषि से जुड़ी योजनाओं की दी सौगात
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कैराना के विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय में आयोजित जनसभा से जिले को 581 करोड़ रुपये की 89 विकास परियोजनाओं की सौगात दी।
उन्होंने डिजिटल स्क्रीन पर बटन दबाकर 48 परियोजनाओं का लोकार्पण और 41 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से जिले में आधारभूत सुविधाएं मजबूत होंगी और विकास को नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने 263.98 करोड़ रुपये की लागत से पूरी हुई 48 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इनमें अमृत 2.0 योजना के तहत पेयजल पुनर्गठन, राज्य कर विभाग के नए कार्यालय भवन, प्रस्तावित कलक्ट्रेट के अनावासीय भवन, शामली-गंगोह-थानाभवन मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण, जिला अस्पताल में डिस्ट्रिक्ट इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में अकादमिक ब्लॉक एवं छात्रावास, कंपोजिट विद्यालयों के निर्माण और अन्य विकास कार्य शामिल रहे।
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 317 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 41 नई परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। इनमें कैराना नगर पालिका की अमृत 2.0 पेयजल योजना, कैराना और कांधला में कृषि कल्याण केंद्र, झिंझाना नगर पंचायत भवन, नमामि गंगे योजना के तहत पेयजल परियोजनाएं, बेसिक शिक्षा विभाग के भवन तथा अन्य निर्माण कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन
इंसेट
पलायन के दौर की घटना का किया जिक्र
कैराना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन के दौरान कैराना के पलायन प्रकरण का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 में वह एक व्यापारी की हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिलने कैराना आए थे। उस समय उन्होंने परिवार को सुरक्षा का भरोसा दिलाया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज कानून व्यवस्था में हुए सुधार के कारण हालात बदल चुके हैं और क्षेत्र विकास एवं सुरक्षा की नई पहचान बन रहा है।
इंसेट
मुख्यमंत्री के दौरे से पहले रातोंरात दुरुस्त हुईं सड़कें
कैराना। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन ने मुख्य मार्ग और विजय सिंह पथिक महाविद्यालय के आसपास की कई सड़कों की मरम्मत रातोंरात कराई। स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि इसी तरह नियमित रूप से काम होता रहे तो शहर की तस्वीर बदल सकती है। कई लोगों ने टिप्पणी की कि काश मुख्यमंत्री का दौरा बार-बार होता।
इंसेट
मंच पर साथ दिखे भाजपा-रालोद के नेता, हुकुम सिंह का नाम लेना भूले मुख्यमंत्री
कैराना। मुख्यमंत्री की जनसभा में भाजपा और रालोद के कई वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद रहे। प्रभारी मंत्री दिनेश खटीक, विधायक प्रसन्न चौधरी, एमएलसी वीरेंद्र सिंह, एमएलसी मोहित बेनीवाल, पूर्व मंत्री सुरेश राणा, क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, रालोद जिलाध्यक्ष वाजिद अली, क्षेत्रीय अध्यक्ष तिरसपाल मलिक सहित कई नेता मंच पर मौजूद रहे। हालांकि, अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री पूर्व सांसद स्वर्गीय बाबू हुकुम सिंह का नाम नहीं ले सके। साथ ही उन्होंने थानाभवन विधायक अशरफ अली का नाम गलती से अरशद अली कह दिया।