{"_id":"6a5a8a99928eba496f04a5c3","slug":"details-for-up-board-centres-will-be-uploaded-by-20th-shamli-news-c-26-1-aur1003-169834-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: यूपी बोर्ड के केंद्रों के लिए 20 तक अपलोड होगा ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: यूपी बोर्ड के केंद्रों के लिए 20 तक अपलोड होगा ब्योरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-22 अगस्त को जारी होगी केंद्रों की सूची फिर मांगी जाएंगी आपत्तियां
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। परिषद ने जिले के सभी संबद्ध 120 विद्यालयों को 20 जुलाई तक अपनी आधारभूत सुविधाओं का पूरा विवरण ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद तीन अगस्त तक तहसील स्तरीय समिति जांच करेगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक ऐश्वर्या जायसवाल ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के तहत 22 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होगी, जबकि आपत्तियों के निस्तारण के बाद सितंबर में अंतिम परीक्षा केंद्रों की सूची प्रकाशित कर दी जाएगी। जिले में परिषद से संबद्ध 509 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। पिछले वर्ष परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया अक्तूबर में शुरू हुई थी, लेकिन इस बार इसे पहले शुरू कर दिया गया है, ताकि समयबद्ध ढंग से सत्यापन और अन्य औपचारिकताएं पूरी कर बोर्ड परीक्षा की तैयारियां समय से पूरी की जा सकें।
परिषद के निर्देशानुसार सभी विद्यालयों को पोर्टल पर भवन एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं का विस्तृत विवरण दर्ज करना होगा। इसके बाद विभागीय स्तर पर ऑनलाइन दावों का सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन के आधार पर प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची तैयार होगी। विद्यालयों को कक्षों की संख्या, कंप्यूटर कक्ष एवं कंप्यूटर शिक्षक की उपलब्धता, छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग सुविधाओं का विवरण देना अनिवार्य किया गया है।