{"_id":"6a5a8dd0289ca28a230fba5d","slug":"energy-corporation-je-threatened-with-death-for-disconnecting-power-connection-shamli-news-c-26-1-smrt1048-169837-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: कनेक्शन काटने पर ऊर्जा निगम के जेई को दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: कनेक्शन काटने पर ऊर्जा निगम के जेई को दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के गांव गढ़ी अब्दुल्ला खां स्थित बिजलीघर पर तैनात ऊर्जा निगम के अवर अभियंता विकेश कुमार गौड़ ने बकाया बिल जमा न होने पर उपभोक्ता का कनेक्शन काटने पर अनजान नंबर से फोन पर जान से मारने और कर्मचारियों को गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। अवर अभियंता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
अवर अभियंता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार को विद्युत उपकेंद्र गढ़ी अब्दुल्ला की टीम ग्राम गंदेवड़ा में बकाया बिजली बिलों की वसूली और बकाया उपभोक्ताओं के विद्युत संयोजन विच्छेदन की कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान दुष्यंत के नाम दर्ज विद्युत संयोजन पर लगभग 81,258 रुपये का बकाया होने के कारण विभागीय टीम ने उसका कनेक्शन खंभे से काट दिया।
आरोप है कि अनजान नंबर से अवर अभियंता के मोबाइल फोन पर कॉल कर कनेक्शन काटने का कारण पूछा गया। आरोप है कि जवाब देने पर कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को उत्तम चौधरी बताते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया और गंदेवड़ा गांव में प्रवेश करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि बाद में विभाग के अन्य कर्मचारियों को भी फोन कर गोली मारने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
अवर अभियंता का कहना है कि इन धमकियों से विभागीय कर्मचारी भयभीत हैं और इससे राजस्व वसूली तथा सरकारी कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की। अवर अभियंता ने पुलिस को धमकी व अभद्रता करने की ऑडियो क्लिप उपलब्ध कराई है। जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।