सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Children read newspapers in schools and learned the meaning of difficult words.

Shamli News: विद्यालयों में बच्चों ने पढ़ा अखबार, कठिन शब्दों का जाना अर्थ

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 03 Apr 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Children read newspapers in schools and learned the meaning of difficult words.
ऊन प्राथमिक स्कूल में अखबार पढ़ते छात्र । स्कूल
विज्ञापन
शामली/ऊन/चौसाना। जनपद के परिषदीय विद्यालयों में बृहस्पतिवार को रीडिंग कल्चर के तहत बच्चों ने अमर उजाला अखबार पढ़ते हुए शिक्षकों से कठिन शब्दों के अर्थ को जाना। वहीं शिक्षकों ने बच्चों के पूछे गए प्रश्नों के उत्तर सरल तरीके से बताए।
Trending Videos

शासन की ओर से सभी स्कूल, काॅलेजों में प्रार्थना सभा में समाचार पत्र का वाचन करने के आदेश पूर्व सत्र में दिए थे। इसके बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए कि नियमित रूप से प्रार्थना सभा में अखबार पढ़वाया जाए। जिसके चलते बृहस्पतिवार को शहर के माजरा रोड स्थित कंपोजिट कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय, कंपोजिट विद्यालय सिंभालका, प्राथमिक विद्यालय मखमूलपुर नंबर दो, प्राथमिक विद्यालय सेहटा, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय बनत, प्राथमिक विद्यालय चौसाना, प्राथमिक विद्यालय सुंदरनगर, प्राथमिक विद्यालय नंबर दो, कस्तूरबा विद्यालय ऊन समेत अन्य विद्यालयों में प्रार्थना सभा व कक्षाओं में अखबार पढ़वाया गया। छात्रों ने अखबार पढ़कर खबरें सुनाई। जिसके बाद कठिन शब्दों के बारे में बच्चों ने शिक्षकों से पूछते हुए उनके उत्तर जाने।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक रेशमा व रविकांत ने बताया यह एक अच्छी पहल है। इससे बच्चों के अंदर अखबार पढ़ने की आदत होने लगेगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी लता राठौर ने कहा कि समाचार पत्रों से बच्चों को देश-दुनिया की खबरों की जानकारी तो मिलेगी ही साथ ही उनको अपने भविष्य के कॅरिअर का चुनाव करने में मदद मिलेगी। सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए कि नियमित रूप से प्रार्थना सभा में अखबार पढ़वाया जाए।

ऊन प्राथमिक स्कूल में अखबार पढ़ते छात्र । स्कूल

ऊन प्राथमिक स्कूल में अखबार पढ़ते छात्र । स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed