सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Cloudy skies with sunshine, rain likely today

Shamli News: धूप के साथ छाए बादल, बारिश की संभावना आज

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 11 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Cloudy skies with sunshine, rain likely today
शामली में माजरा रोड पर धूप से बचने के लिए कपड़ा ढक कर जाती छात्राएं । संवाद
विज्ञापन
शामली। सोमवार को सुबह से ही तेज धूप के साथ बीच-बीच में हल्के बादल छाए रहे। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मंगलवार को गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
Trending Videos

एक सप्ताह पहले हुई बारिश के बाद मौसम साफ रहने के कारण सुबह से शाम तक धूप निकल रही है। सोमवार सुबह को बादल छाए रहे। इसके बाद आठ बजे धूप निकली। दोपहर में तेज धूप होने से लोग गर्मी में परेशान रहे, लेकिन बीच-बीच में हल्के बादल छाए रहे। लोग गर्मी से बचने के लिए सिर पर कपड़ा रखकर जाते हुए नजर आए। दोपहर में लोगों की सड़कों पर आवाजाही भी कम रही। शाम के समय धूप का असर कम होने पर लोग घर से बाहर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में तापमान की स्थिति देखे तो अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम भी एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 26 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हवा 11 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलती रही।
उधर, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ की मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव के आसार बने हुए हैं। मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed