सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Consumers create ruckus at power station after power failure

Shamli News: 2585 रुपये प्रति क्विंटल पर होगी गेहूं खरीद, 28 केंद्र व 4 मोबाइल केंद्र तैयार

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 03 Apr 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Consumers create ruckus at power station after power failure
विज्ञापन
शामली। जनपद में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत किसानों से 2585 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीद की जाएगी। यह खरीद अभियान 15 जून तक संचालित रहेगा। जिला खरीद अधिकारी एवं एडीएम (न्यायिक) सोहनलाल ने गेहूं खरीद केंद्रों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Trending Videos

बृहस्पतिवार को नवीन कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रज्ञा शर्मा ने बताया कि गेहूं खरीद के लिए जनपद में 28 स्थायी क्रय केंद्र और 4 मोबाइल क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें खाद्य विभाग के 4, पीसीएफ के 16, पीसीयू के 5 तथा भारतीय खाद्य निगम के 3 केंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस वर्ष गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य में पिछले वर्ष की तुलना में 160 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है। क्रय केंद्र रविवार और राजपत्रित अवकाश को छोड़कर अन्य कार्य दिवसों में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे।
यदि किसानों का गेहूं निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं होता है और छनाई या सफाई की आवश्यकता होती है, तो यह कार्य किसान स्वयं कर सकते हैं। यदि केंद्र पर उपलब्ध श्रमिकों से यह कार्य कराया जाता है, तो अधिकतम 20 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा। इसकी प्रतिपूर्ति किसानों को पीएफएमएस के माध्यम से उनके बैंक खाते में की जाएगी, जो समर्थन मूल्य के अतिरिक्त होगी।
जनपद के किसी भी क्रय केंद्र पर किसान अपनी सुविधा अनुसार गेहूं बेच सकते हैं। पड़ोसी जनपदों के किसान भी निकटवर्ती केंद्रों पर अपना गेहूं बेच सकेंगे। गेहूं बिक्री के लिए किसानों को खाद्य विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण या नवीनीकरण कराना अनिवार्य होगा। किसान क्यूआर कोड के माध्यम से ‘किसान मित्र’ ऐप डाउनलोड कर यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। बटाईदार किसान भी पंजीकरण कर गेहूं बेच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed