{"_id":"69c82f95a959ef5048016bdd","slug":"consumers-create-ruckus-at-power-station-shamli-news-c-26-1-sal1002-162329-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बिजलीघर पर उपभोक्ताओं का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बिजलीघर पर उपभोक्ताओं का हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर में स्मार्ट मीटरों से शनिवार को सैकड़ों घरों की बिजली अचानक गुल हो गई, जिसके बाद उपभोक्ता सिटी बिजलीघर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। लोगों का आरोप है कि बिजली बिल जमा करने के बावजूद भी उनकी आपूर्ति बहाल नहीं की जा रही है। इससे नाराज उपभोक्ताओं ने बिजलीघर पर अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ नाराजगी जताई।
उपभोक्ताओं के अनुसार स्मार्ट मीटर लगने के बाद स्थिति यह हो गई है कि मामूली बकाया रहने पर भी तुरंत बिजली काट दी जाती है। शनिवार को भी सैकड़ों घरों की बिजली बंद हो गई। लोग बिजलीघर पहुंचे और बकाया बिल जमा किया, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी आपूर्ति शुरू नहीं हुई। उपभोक्ताओं का कहना है कि उनकी कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है और केवल आश्वासन देकर टाल दिया जाता है।
कई उपभोक्ताओं ने बताया कि उनके घरों की बिजली दो से तीन दिन से बंद है, जिससे घरेलू कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इन्वर्टर भी जवाब दे चुके हैं और बढ़ती गर्मी में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर निवासी मांगेराम, समीर, सादिक ने समस्या के समाधान की मांग की है।
ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता वीरेंद्र सिंह का कहना है कि रिचार्ज नहीं कराने वालों की बिजली लखनऊ से कट रही है। सभी से अपील है कि समय पर रिचार्ज करा लें।
Trending Videos