सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Consumers created ruckus at the warehouse after not getting cylinders.

Shamli News: सिलिंडर नहीं मिलने पर उपभोक्ताओं का गोदाम पर हंगामा

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 11 May 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Consumers created ruckus at the warehouse after not getting cylinders.
शामली क्षेत्र के गांव गोहरनी में गैस गोदाम पर सिलिंडेर न मिलने पर हंगामा करते उपभोक्ता । संवाद
विज्ञापन
शामली। जिले में रसोई गैस की किल्लत से उपभोक्ताओं को जूझना पड़ रहा है। गांव गोहरनी स्थित गोदाम पर रविवार सुबह से कतार में खड़े होने के बाद भी गैस सिलिंडर नहीं मिलने पर उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा किया। उपभोक्ताओं का आरोप है कि कुछ सिलिंडर का वितरण कर संचालक ने खत्म होना बता दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाली और उपभोक्ताओं को समझाकर शांत किया। पुलिस ने संचालक से कहा कि उपभोक्ताओं के नाम लिखकर प्राथमिकता पर सिलिंडर उपलब्ध कराएं।
Trending Videos

रविवार सुबह सात बजे ही उपभोक्ता गोहरनी स्थित इंडेन गैस के गोदाम पर सिलिंडर लेने के लिए पहुंचे। वहां लंबी लाइन लगी थी। दोपहर तक भी उपभोक्ताओं काे सिलिंडर नहीं मिलने पर उनका धैर्य जवाब दे गया। उन्होंने जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उपभोक्ताओं का कहना था कि सुबह गैस सिलिंडर लेकर गाड़ी आई थी, लेकिन एजेंसी संचालक ने कुछ उपभोक्ताओं को सिलिंडर देकर खत्म होने की बात कह दी। कई घंटे लाइन में लगने के बाद भी उन्हें सिलिंडर नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि कई-कई दिन तक चक्कर काटने के बाद भी गैस नहीं मिल रही है। उन्होंने गैस वितरण में गड़बड़ी का आरोप लगाया। शबाना ने बताया कि उसका पति सऊदी अरब में रहकर काम करता है। वह तीन दिन पहले गैस लेने आई थी, तब रविवार को सिलिंडर देने की बात कही थी। वह सात बजे से आई हुई है। दोपहर तक भी सिलिंडर नहीं मिला।
गोशाला रोड निवासी सुनीता ने कहा कि वह 15 दिन से आ रही है। हर बार गोदाम पर गैस न होना बता दिया जाता है। रोहित ने बताया कि वह एक सप्ताह से गैस सिलिंडर लेने के लिए गोदाम पर आ रहा है, लेकिन उसे अभी तक सिलिंडर नहीं मिला। आदर्श मंडी थाना पुलिस ने उपभोक्ताओं को समझाकर शांत किया। उपभोक्ताओं ने कहा कि गैस न मिलने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस ने गोदाम संचालक राहुल से वार्ता की और कहा कि जो उपभोक्ता आए हुए हैं, इनके नाम अंकित कर ले और जब भी गैस आए तो उन्हें प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए। इसके बाद उपभोक्ता शांत हुए।
गोदाम संचालक राहुल कुमार ने बताया कि गैस वितरण में किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं है। जितने गैस सिलिंडर मिल रहे हैं। क्रमानुसार उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

शामली क्षेत्र के गांव गोहरनी  में गैस गोदाम पर सिलिंडेर न मिलने पर हंगामा करते उपभोक्ता । संवाद

शामली क्षेत्र के गांव गोहरनी में गैस गोदाम पर सिलिंडेर न मिलने पर हंगामा करते उपभोक्ता । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed