सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Conversion case: Ayush's religion changed to grab property worth crores, girl and her father arrested

धर्मांतरण मामला: करोड़ों की संपत्ति हड़पने के लिए बदलवाया आयुष का धर्म, युवती और उसका पिता गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 07 Jun 2026 04:48 PM IST
विज्ञापन
सार

Shamli News: शामली केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के पुत्र आयुष मलिक का धर्म बदलवाने के मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। देवराज की तरफ से युवती और तीन मौलवियों समेत 11 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। 

Conversion case: Ayush's religion changed to grab property worth crores, girl and her father arrested
पुलिस की गिरफ्त में पिता-पुत्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शामली शहर के प्रसिद्ध मेडिकल स्टोर संचालक देवराज मलिक के पुत्र आयुष मलिक का धर्मांतरण कराने के प्रकरण में युवती और उसके पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी का कहना है कि करोड़ों रुपये की संपत्ति हड़पने के लिए योजनाबद्ध तरीके से युवती ने अपने परिवार के साथ मिलकर युवक को प्रेमजाल में फंसाकर धर्मांतरण कराया था। इस प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगी है।


एसपी एनपी सिंह ने अपने कैंप कार्यालय पर प्रेसवार्ता में बताया कि आयुष मलिक के धर्मांतरण कराने के आरोप में युवती चांदनी कुरैशी और उसके पिता इस्लाम कुरैशी को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में देवराज मलिक की तरफ से चांदनी कुरैशी, उसके पिता इस्लाम, भाई आस मोहम्मद, बहनें राहिल, सुमाइला व राबिया, हुमा कुरैशी, सलीम उर्फ भोला, मौलवी मुनव्वर व दो अज्ञात मौलवी के विरुद्ध शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि आरोपी पिता-पुत्री से हुई पूछताछ में सामने आया कि इस्लाम फलों का ठेला लगाता था। चांदनी व उसके पिता समेत पूरे परिवार की नजर आयुष मलिक व उसके पिता देवराज मलिक की संपत्ति पर थी। संपत्ति हड़पने के लिए चांदनी ने आयुष को प्रेमजाल में फंसाया और अपने परिवार के लोगों के साथ साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से फर्जी निकाहनामा तैयार कराया और ब्लैकमेल कर धर्म परिवर्तन कराया था। 
 
विज्ञापन

एसपी के मुताबिक मोहल्ला दयानंद नगर निवासी देवराज मलिक के शहर में दो बड़े मेडिकल स्टोर हैं। वह शामली केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष भी हैं। एक मेडिकल स्टोर पर देवराज मलिक और दूसरे मेडिकल स्टोर को उनका पुत्र आयुष चलाता है। देवराज मलिक के पास मेडिकल स्टोरों के अलावा मकान, गाड़ी व जमीन समेत कई करोड़ रुपये की संपत्ति है। अधिकतर संपत्ति आयुष के नाम पर है। 
 

बकौल एसपी, पुलिस जांच में स्पष्ट हुआ है कि संपत्ति हड़पने के लिए आयुष का धर्मांतरण कराया गया था। अब चांदनी व उसके परिवार के लोग आयुष पर अपनी संपत्ति बेचकर उनके साथ रहने का दबाव बना रहे थे। फिलहाल चांदनी सलेक विहार में किराये पर रही थी। वहां पर आयुष भी आता जाताा था।
 

एसपी का कहना है कि इस प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है। एएसपी सुमित शुक्ला व सीओ सिटी जितेंद्र सिंह के निर्देशन में एलआईयू व अन्य खुफिया विभाग की टीमें जांच कर रही हैं। एसपी ने धर्मांतरण कराने वाला बड़ा रैकेट सक्रिया होने की आशंका जताई। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में जो भी लोग शामिल रहे हैं, वे कहीं के भी रहने वाले हैं, उन सभी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी देखें...
Muzaffarnagar: ट्रक से टकराया बाइक पर बंधा बैग, टायरों से कुचलकर बाप-बेटे और भांजे की मौत, खून से सना हाईवे
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed