{"_id":"69baff63acbc50902b0bc76b","slug":"crime-news-shamli-news-c-26-1-sal1002-161655-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: प्रिंस की तलाश में पुलिस ने दी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: प्रिंस की तलाश में पुलिस ने दी दबिश
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बहावड़ी गांव के विवेक उर्फ विक्की हत्याकांड में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी प्रिंस की तलाश में पुलिस ने कैराना के अलावा हरियाणा के गुरुग्राम और पानीपत सहित कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन अब तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
बताया जा रहा है कि पुलिस को आरोपी की लोकेशन लगातार हरियाणा में मिल रही है, जिसके आधार पर टीमों को सक्रिय कर दबिश दिलाई जा रही है। कैराना क्षेत्र के साथ-साथ हरियाणा के विभिन्न ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
10 मार्च की रात बागपत जिले के दोघट कस्बे में सतेंद्र की बेटी नेहा की शादी समारोह के दौरान यह सनसनीखेज वारदात हुई थी। बहावड़ी गांव से आई बारात में शामिल हिस्ट्रीशीटर विवेक उर्फ विक्की, जो पूर्व प्रधान बबली देवी के पति थे, पर फार्म हाउस की पार्किंग में पुरानी रंजिश के चलते ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गई थीं।
इस हमले में विवेक उर्फ विक्की की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि विपिन समेत कई लोग बाल-बाल बच गए थे। वारदात के बाद यशवीर उर्फ रजत को पकड़ लिया गया। हालांकि मुख्य आरोपी प्रिंस फरार हो गया था। उधर, मृतक की पत्नी बबली ने एसपी से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी की लोकेशन हरियाणा में ट्रेस हो रही है। लगातार दबिश दी जा रही है।
Trending Videos