{"_id":"69c0407b060789809c0d46d4","slug":"crime-news-shamli-news-c-26-1-sal1002-161908-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला से मारपीट
विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। क्षेत्र के गांव रंगाना में महिला ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव बिराल थाना बुढ़ाना जनपद मुजफ्फरनगर निवासी साक्षी ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी ललित निवासी गांव रंगाना थाना झिंझाना के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति ललित, ससुर सुशील और सास गीता अतिरिक्त दहेज में 5 लाख रुपये और गाड़ी की मांग करते हुए उसे परेशान कर रहे थे।
पीड़िता का आरोप है कि उसका पति ललित दूसरी महिला मीनाक्षी निवासी पानीपत से शादी करने की धमकी देता था। 17 मार्च की रात करीब 8 बजे ललित उस महिला को घर ले आया। विरोध करने पर पति ने मारपीट शुरू कर दी और आरोप है कि मीनाक्षी ने उसके गले में चुन्नी डालकर गला घोंटने का प्रयास किया। इस दौरान सास, ससुर और पति ने भी मिलकर हमला किया, जिससे वह किसी तरह जान बचाकर निकली। पुलिस ने एसपी के आदेश पर चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Trending Videos